AB Grandkids-1

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जिन्हें एक फ़ैमिली मेन के रूप में जाना जाता है । जब भी अमिताभ को अपने व्यस्त शेडयूल में से थोड़ा सा भी समय मिलता है वे अपने परिवार और नाती-पोतों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं । उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा और नाती अगस्त्य नंदा अपनी किशोरावस्था में है और देखकर अमिताभ बच्चन काफ़ी खुश हैं ।

इस हफ़्ते की शुरूआत में अमिताभ बच्चन अपने दामाद निखिल नंदा की कंपनी के लिए एक स्पेशल कैंपेन के शूट के लिए दिल्ली रवाना हुए थे । अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने शूट की एल झलक दिखलाई और लिखा, Working on a film or let us say a promotional film which we make for my son in law for his Company ESCORTS .. at his tractor manufacturing plant .. great.”

AB Grandkids-2

ब्लॉग पर कुछ और फ़ोटो भी पोस्ट हुए जिसमें अमिताभ अपने नाती और नातिन अगस्त्य और नव्या नवेली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं । ये दिल को छू लेने वाली पोस्ट कर अमितभा ने लिखा, उन्हें विश्वास नहीं होता कि उनके नाती-नातिन इतनी जल्दी ब।दे हो गए । अमिताभ ने लिखा, “My love and .. such a joy to be with the grandchildren .. Goodness it was just the other day I was rushing their Mother to the Breach Candy Hospital for their deliveries and now this ..No no no .. they could not have grown so rapidly .. but .. what .. thuthuthuthu !! As the elders do when they see their children looking good ..”

गौरतलब है कि, अमिताभ बच्चन जल्द ही राम गोपाल वर्मा की आगामी फ़िल्म सरकार 3 में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे ।