हमने आपको खबर दी थी कि अमिताभ बच्चन, आमिर खान के साथ माल्टा में यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की शूटिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे ।

रविवार के दिन, सुबह-सुबह अमिताभ बच्चन एक निजी विमान से माल्टा के लिए रवाना हो गए । अमिताभ ने खुद इसकी कुछ तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की हैं और अपने ब्लॉग अपनी इस जर्नी के बारें में बताया है । उन्होंने लिखा, “और इसी तरह .. मुंबई की सुबह के शुरुआती घंटों में, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के पहले शेड्यूल की शूटिंग के लिए माल्टा को रवाना हो गया हूं । दोहा के रेत के रंग की भूमि पर अरबी सागर के पानी के ऊपर ...और फिर माल्टा तक, सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भरते हुये .. उत्तर में, मिस्र में काहिरा के ऊपर उड़ान भरने के बाद, भूमध्यसागरीय क्षेत्र से होते हुए माल्टा के आईलैंड पहुंचेंगे ।"

विजय कृष्ण आचार्य द्दारा निर्देशित फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में आमिर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी । विजय ने बताया था कि फिल्म का सेट सीमित पहुंच के साथ एक उच्च सुरक्षा वाले जल क्षेत्र में लगाया गया है । अठारहवीं शताब्दी के शुरुआती दिनों को ध्यान में रखते हुए दो बड़े जहाजों का निर्माण किया गया है । इस फ़िल्म में कैटरीना कैफ़ और फ़ातिम सना शेख नजर आएंगी ।