Alia

मुंबई की मीडिया से दूर आलिया भट्ट ने एम्स्टर्डम में नए साल का स्वागत अपनी सहेलियों के साथ किया । साल 2016 में तीन बेहतरीन फ़िल्में देने वालीं आलिया भट्ट को एक लंबी छुट्टी की सख्त जरूरत थी । हाल ही में आलिया ने अपने प्रशंसकों के साथ अपनी एम्स्टर्डम ट्रिप की कुछ फ़ोटो शेयर की ।

आलिया भट्ट ने हाल ही में यह खूबसूरत फ़ोटो शेयर की, जिसमें वह अपनी बेहद करीबी सहेलियों, आंकाक्षा रंजन कपूर और मेघा गोयल, के साथ स्वीमिंग पूल के पास बैठकर हैंग आउट करती हुईं नजर आ रही हैं । फ़ोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “New year, old ones!”

गौरतलब है कि, आलिया भट्ट फ़िल्ममेकर शंशाक खेतान की आगामी फ़िल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में वरुण धवन के साथ रोमांस करती हुईं नजर आएंगी । यह फ़िल्म 10 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

टैग: Alia Bhatt