
कल तड़के, हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से उनके घर पर निधन हो गया । 66 वर्षीय ओम पुरी सलमान खान के साथ उनकी आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट में नजर आने वाले थे ।
तमाम भाषाओं की फ़िल्में करने वाले ओम पुरी ने हालांकि दक्षिण भारत की सिर्फ़ दो ही तेलगु फ़िल्में ही की हैं, लेकिन दक्षिण फ़िल्म इंडस्ट्री में उनके दमदार अभिनय को आज भी याद किया जाता है । आपको बता दें कि उन्हीं दो तेलगु फ़िल्मों में से एक तेलगु फ़िल्म में ओम पुरी नजर दक्षिण के सुपस्टार राणा दग्गुबाती के साथ फ़िल्म गाजी अटैक में नजर आएंगे जो रिलीज होना अभी बाकी है । इस फ़िल्म में ओम पुरी ने नौसेना प्रमुख का किरदार निभाया है । राणा दग्गुबाती ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी को याद करते हुए उनके साथ काम करने के कुछ यादगार लम्हों को याद किया । राणा ने फ़िल्म गाजी अटैक की शूटिंग के दौरान के फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, “Blessed to have been able to share the last smiles. #RIPOmPuri. Extremely saddened to hear the news of Mr. Om Puri. Worked with him on Ghazi. Such a passionate actor with immense love for the craft. RIP.”
बीती शाम दिग्गज मुंबई में अभिनेता ओम पुरी का दाह संस्कार किया गया ।
















