akkibir02-1

साल में सबसे ज्यादा फ़िल्में देने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार न केवल एक अच्छे अभिनेता और इंसान हैं बल्कि एक सफ़ल फ़ैमिली मैन भी हैं । वे कितने भी व्यस्त हों, मगर अपनी पत्नी और बच्चों के लिए समय निकाल ही लेते हैं । हाल ही में अक्षय को अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल में से थोड़ा समय निकालकर अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए देखा गया । अपनी बेटी नितारा के चौथे जन्मदिन को अक्षय ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से मनाया और उसे यादगार बना दिया । अपनी बेटी के लिए अक्षय कभी मगरमच्छ बनें तो कभी जोकर । मगर उनके लिए ये सब मायने नहीं रखता, उन्हें तो सिर्फ अपनी बेटी के चेहरे पर खुशी चाहिए बस ।

ट्विंकल खन्ना, नितारा और अक्षय के बीच यादगार पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । इस बार नितारा की चौथे बर्थडे पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, नितारा ने डैडी को मगरमच्छ बना दिया । इस तस्वीर में नितारा पापा की पीठ पर मस्ती करती नजर आ रही है ।

akkibir01-1

फ़ैमिली पूल पार्टी के बाद, अक्षय कुमार ने अपनी बेटी नितरा की इच्छा पूरी करते हुए उसके लिए जोकर भी बने । अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक फ़ोटो शेयर किया जहां नितारा उन्हें कुछ ऐक्सेसरीज़ पहना रही थी । अक्षय कुमार ने लिखा, कभी-कभी वो मुझे मगरमच्छ बनाती है, कभी-कभी वो मुझे अपना जोकर बनाती है ! ये चीजें हम करते हैं, मगर स्माइल सब कुछ कीमती बना देती है ।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार इन दिनों कोर्टरुम व्यंग्यांत्मक कॉमेडी फ़िल्म जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग करने में व्यस्त हैं ।