
जैकलीन फ़र्नांडीस, जो सुपरहीरो फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट में नजर आईं थी, को अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल में से आखिरकार खुद के लिए कुछ समय मिल ही गया । और इसका फ़ायदा उठाते हुए जैकलीन ने घुड़सवारी की शिक्षा लेना शुरू कर दिया ।
जैकलीन फ़र्नांडीस का ये सबसे अच्छा रविवार था जब वो घुड़सवारी का प्रशिक्षण लेने के लिए मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स गईं । जैकलीन ने घुड़सवारी करते हुए कुछ फ़ोटो और वीडियो शेयर किए जहां वह मॉडल मनस्वी मामगई के साथ घुड़सवारी सेशन का आनंद ले रहीं थी । जैकलीन ने लिखा, “Sundays are the best when I’m here @amateurridersclub with these 2!! #perfectsunday #sundaymornings.”
गौरतलब है कि, जैकलीन फ़र्नांडीस इन दिनों अपनी आगामी एक्शन एडवेंचर फ़िल्म जिसका फ़िलहाल के लिए नाम रिलोडेड है , की शूटिंग कर रहीं हैं । इस फ़िल्म में जैकलीन सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी ।
















