दीपिका पादुकोण अपने रेड कार्पेट लुक से हमें हैरान करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं और अभिनेत्री ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रेड कार्पेट पर कोई भी उनसे बेहतर नहीं हो सकता है । साल 2010 से प्रतिष्ठित कान्स रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती से कायल करने वाली, दीपिका पादुकोण ने इस साल के 72वें पलैस डेस फेस्टिवल कान्स के साथ अंतराष्ट्रीय ध्यान अपनी आकर्षित करते हुए हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है और अपने इस खूबसूरत लुक के साथ एक बार फिर प्रशंसकों को अपना दीवाना बना लिया है । दीपिका पादुकोण के लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा ।

Cannes 2019 Day 1: दीपिका पादुकोण ने अपने खूबसूरत लुक से सभी को किया मंत्रमुग्ध !

दीपिका पादुकोण ने कान्स में बनाया सभी को दीवाना

72वें कान्स फ़िल्म फेस्टिवल के खास अवसर पर दीपिका ब्लैक और क्रीम कॉम्बिनेशन में कस्टम डंडास के कॉस्ट्यूम में नज़र आ रही है जिसे अभिनेत्री ने हाई पोनी टेल, हील्स, ड्रॉप डैंग्लर ज्यूलरी और रेड कार्पेट को छूते एक लंबे ड्रीम ट्रेल के साथ पूरा किया है ।

दीपिका का ड्रेस भी बेहद खूबसूरत

अपने इस खूबसूरत ड्रेस पर एक बड़े बौ के साथ दीपिका दुनिया के लिए किसी अनमोल तोहफ़े से कम नहीं लग रही है । जबकि पिछले साल दीपिका ने ज़मीन को छूते पिंक आशि स्टूडियो ड्रेस के साथ हर किसी का दिल जीत लिया था, वही इस साल दिवा ने अपने इस ड्रेस के साथ निश्चित रूप से इसका स्तर एक पायदान ऊपर कर दिया है ।

मेट गाला में भी चला चुकी हैं दीपिका अपना जादू

इस साल मेट गाला में पिंक लुरेक्स जैक्वार्ड के जैक पोसेन कस्टम गाउन में बार्बी के अंदाज़ में प्रशंसकों को अपना दीवाना बनाने के बाद, फैंस को उनके कांन्स लुक का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर फैंस से सुझाव मांगा था कि क्या उन्हें रेड कार्पेट पर लाल रंग पहनना चाहिए, जिसने उनके लुक के प्रति प्रशंसकों की जिज्ञासा बढ़ा दी थी । अब जब दीपिका का लुक सामने आ गया है, तो हर कोई अभिनेत्री को देख कर दंग है और दीपिका की प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पा रहे है ।

Cannes 2019 Day 1: दीपिका पादुकोण ने अपने खूबसूरत लुक से सभी को किया मंत्रमुग्ध !

सबसे प्रभावशाली वैश्विक आइकन की सूची में शामिल होने वाली दीपिका हमें ड्रामे की डोज़ देना निश्चित रूप से जानती हैं । लेडी गागा, रिहाना जैसी अन्य उपस्थितियों के बीच, बॉलीवुड की प्रमुख स्टार ने निश्चित रूप से भारत को अपने संसारिक विकल्पों और वैश्विक उपस्थिति के साथ ग्लोबल मैप पर एक अलग पहचान दिला दी है ।

यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण आपसे पूछ रही हैं कि वह कान्स में कौनसा आउटफ़िट पहने !

दीपिका जल्द ही अपनी आगामी फिल्म छपाक में एक एसिड पीड़ित-सर्वाइवर की भूमिका में नज़र आएंगी । मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित, फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।

 

View this post on Instagram

 

close up to banta hai...!#Cannes2019 @lorealmakeup @lorealhair @lorealskin

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

View this post on Instagram

 

We can't take our eyes of @deepikapadukone ???????? #Cannes2019 | @realbollywoodhungama

A post shared by Bollywood Hungama???? (@realbollywoodhungama) on