अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रतिष्ठित कान्स रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति के साथ एक बार फिर दुनिया भर में अपने प्रशंसकों को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं । लेकिन उससे पहले दीपिका पादुकोण ने अपने प्रशंसकों से कान्स ऑउटफिट का चयन करने के लिए उनका सुझाव मांगा है ।

दीपिका पादुकोण ने अपने कान्स आउटफ़िट के लिए आपसे सुझाव मांगा
दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के रूप में एक सोशल मीडिया पोल शुरू किया है जहां अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से पूछा है कि क्या उन्हें रेड कार्पेट के लिए लाल रंग की ड्रेस पहननी चाहिए ।
अभिनेत्री कल कान्स के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाते हुए नज़र आएंगी जहां दुनिया भर के ग्लोबल आइकन मौजूद होंगे ।

मेट गाला इवेंट में आकर्षक बार्बी लुक के साथ प्रशंसकों का दिल जीतने के बाद, अब पूरी दुनिया उनके कान्स लुक का इंतज़ार कर रही है ।
सबसे प्रभावशाली वैश्विक आइकन की सूची में शामिल होने वाली दीपिका हमें ड्रामे की डोज़ देना निश्चित रूप से जानती हैं । लेडी गागा, रिहाना जैसी अन्य उपस्थितियों के बीच, बॉलीवुड की प्रमुख स्टार ने निश्चित रूप से भारत को अपने संसारिक विकल्पों और वैश्विक उपस्थिति के साथ ग्लोबल मैप पर एक अलग पहचान दिला दी है ।
यह भी पढ़ें : शादी के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह पर लगाए ये तीन बैन
व्यापार से जुड़े निर्णय की इस घोषणा के साथ, दीपिका एक ऐसा नाम है जो न केवल एक अभिनेत्री के रूप में बल्कि एक व्यवसायी महिला के रूप में ट्रेंड स्थापित कर रही है, जिसे प्रशंसकों द्वारा बेहद सरहाया जा रहा है ।

