टीवी शो, ये रिश्ता क्या कहलाता है से हर घर में पहचानी जानी वाली हिना खान ने खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस सीजन 11 से भी खूब लोकप्रियता हासिल की । हाल ही में हिना खान कसौटी जिंदगी की रीबूट में नेगेटिव किरदार में नजर आईं और नेगेटिव किरदार में भी हिना ने अपने अलग अंदाज से सभी का दिल जीत लिया । और अब हिना खान ने फ्रेंच रिवेरा में आयोजित कान्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल में अपना शानदार डेब्यू किया है । कान्स फ़ेस्टिवल 2019 में हिना अपनी फ़िल्म लाइन्स का फ़र्स्ट लुक लॉंच करने पहुंची । इस मौके पर हिना के रेड कार्पेट लुक ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींच लिया ।

Cannes 2019: बिग बॉस फ़ेम हिना खान ने कान्स में अपने ग्लैमरस डेब्यू से जीता सभी का दिल

हिना खान का खूबसूरत डेब्यू

कान्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2019 के दूसरे दिन यानी बुधवार 15 मई को रेड कार्पेट पर हिना ने इंटरनेशनल डिजाइनर Ziad Nakad के कलेक्शन का डीप नेक ग्रे सिमरीगाउन पहना । जिसमें वो बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं । अपने इस लुक को हिना ने लाइट मेकअप के साथ स्टाइल किया । हिना की ड्रेस से लेकर उनका हेयरस्टाइल बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे । उन्होंने अपने बालों का बन बनाया हुआ था और कुछ घुंघराली लटें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थीं । लाइट मेकअप के साथ पीच कलर की लिपस्टिक उनको एक ऐलिगेंट लुक दे रही थी । हिना के एक्सेसरीज के रूप में केवल खूबसूरत सी Azotiique by Varun Raheja के कलेक्शन ने ईयररिंग्स पहने हुए नजर आ रही हैं ।

Cannes 2019: बिग बॉस फ़ेम हिना खान ने कान्स में अपने ग्लैमरस डेब्यू से जीता सभी का दिल

हिना भी काफ़ी उत्साहित थी

रेड कारपेट पर वॉक करते हुए हिना ने अलग-अलग अंदाज में पॉज दिए और उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है । हिना का कान्स लुक सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है ।

क्योंकि कान्स में हिना ने पहली बार शिरकत की है इसलिए ये मौका खुद हिना के लिए भी बहुत खास था । हिना ने अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और लिखा, #Cannes2019 ये सिर्फ एक तस्वीर नहीं बल्कि भगवाना का इशारा है। #Cannes2019 The picture is just not “a” picture. #GodsSign।

View this post on Instagram

#Cannes2019 The picture is just not “a” picture. #GodsSign #ShiningStar @festivaldecannes

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू से पहले हिना फ्रेंच रिवेरा की सड़कों पर डे एन्जॉय करती नजर आईं । उन्होंनेअपने सोशल मीडिया पर अपने लुक्स की फोटोज शेयर की है । पहली बार कान्स में शामिल होने पर उनका एक इंटरव्यू सेशन भी हुआ, जिसके लिए उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना था ।

View this post on Instagram

? #Cannes2019 #Interviews #ItsWorthIt Pantsuit by @sahilkochar & @sapnamehtajewellery Styled by @sayali_vidya

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on