श्रीदेवी के पति और जाह्नवी कपूर-खुशी कपूर के पापा बोनी कपूर, जो फेमस प्रोड्यूसर हैं, इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर हेडलाइन में बने हुए हैं । बोनी कपूर ने अचानक से वजन कम करके हर किसी को चौंका दिया है । 69 साल के बोनी कपूर ने अपना 26 किलो वजन घटाया है । और इसमें ख़ास बात ये है कि, बोनी कपूर ने ये वजन बिना जिम जाए, बिना वर्क आउट किए घटाया है ।

 बोनी कपूर ने बिना जिम जाए 69 की उम्र में घटाया 26 किलो वजन ; नाश्ते और डिनर में ली ये ख़ास डाइट

वजन घटाने के लिए बोनी कपूर नहीं गए जिम

अनिल कपूर के बड़े भाई और फिल्ममेकर बोनी कपूर ने बिना किसी एक्सरसाइज के सिर्फ डाइट के जरिए अपना वजन कम किया है । उन्होंने अपने खाने-पीने में बड़ा बदलाव कर 26 किलो वजन घटा लिया । अब बोनी फैट से फिट हो गए हैं ।

खास बात ये है कि जहां आमतौर पर सेलेब्स फिटनेस के लिए पर्सनल ट्रेनर और कड़े वर्कआउट का सहारा लेते हैं, वहीं बोनी ने अपनी खाने-पीने की आदतों में बदलाव किया । कहा जा रहा है कि बोनी कपूर ने रात का खाना पूरी तरह से छोड़ दिया है वह अब रात को खाना नहीं खाते हैं । इसकी जगह वह सिर्फ़ रात में सूप लेते हैं ।

इसके अलावा बोनी कपूर ने वजन कम करने के लिए अपने नाश्ते में भी बड़ा बदलाव किया। उन्होंने नाश्ते में फ्रूट्स जूस लेना शुरू किया और ज्वार की रोटी  । बोनी ने डिसिप्लिन लाइफस्टाइल फोलो कर अपना वजन घटाया है ।

बता दें कि ज्वार रोटी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है । ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि यह रक्त शर्करा के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे मधुमेह रोगियों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है । इसके सेवन से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है । क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं ।

बोनी ने अपने ट्रांसफ़ॉर्मेशन को अपनी पत्नी श्रीदेवी की प्रेरणा बताया है । बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बदलाव का ये सिलसिला तब शुरू हुआ, जब उन्हें अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की कही एक बात याद आई। श्रीदेवी चाहती थीं कि बोनी सबसे पहले वजन घटाएं और फिर हेयर ट्रांसप्लांट कराएं। हालांकि इससे पहले बोनी ये सब कर पाते उससे पहले ही श्रीदेवी दुनिया के अलविदा कह गईं।