मोहित सूरी निर्देशित रोमांटिक ड्रामा सैयारा, जिसमें न्यूकमर्स अहान पांडे और अनीत पडडा ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं, बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार दौड़ जारी रखे हुए है । सैयारा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रिलीज़ के पांचवे दिन, यानि पहले मंगलवार को, फिल्म ने ₹25 करोड़ की कमाई की — जिससे वह अब तक की 12वीं सबसे बड़ी फर्स्ट ट्यूसडे ग्रॉसर बन गई है। इस आंकड़े के साथ सैयारा ने दंगल (₹23.09 करोड़), पठान (₹23 करोड़) और टाइगर ज़िंदा है (₹21.60 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है । इस मामले में फिल्म से आगे सिर्फ इस साल रिलीज हुई विक्की कौशल स्टारर छावा रही है, जिसने पहले मंगलवार को ₹25.75 करोड़ की कमाई की थी।

सैयारा की बॉक्स ऑफिस पर दौड़ जारी
सैयारा की यह सफलता साबित करती है कि दमदार कहानी, भावनात्मक गहराई और नए चेहरों के साथ भी दर्शकों का दिल जीता जा सकता है । सैयारा के पास न तो कोई बड़ी स्टार पावर है, न किसी फ्रैंचाइज़ी का सहारा, और न ही कोई छुट्टी का फ़ायदा । गदर 2, पुष्पा 2: द रूल, बाहुबली 2 और एनीमल जैसी बाकी फिल्मों के उलट, सैयारा को केवल अपनी भावनात्मक कहानी और संगीत की ताक़त पर दर्शकों का प्यार मिल रहा है ।
₹133.75 करोड़ की नेट कमाई के साथ सैयारा अब उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने इंडियन सिनेमा के इतिहास में गहरी छाप छोड़ी है। और इसकी कमाई के ग्राफ को देखते हुए साफ है कि हफ़्ते के बाकी दिनों में भी यह ज़ोरदार प्रदर्शन जारी रहेगा ।
यहाँ सैयारा के पहले पाँच दिनों का भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है-
शुक्रवार (Day 1): ₹22.00 करोड़
शनिवार (Day 2): ₹26.25 करोड़
रविवार (Day 3): ₹36.25 करोड़
सोमवार (Day 4): ₹24.25 करोड़
मंगलवार (Day 5): ₹25.00 करोड़
कुल (5 दिन): ₹133.75 करोड़
फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार मज़बूती से बना हुआ है, जो दर्शकों से मिल रही पॉज़िटिव माउथ-ऑफ-वर्ड और कंटेंट की ताक़त को दर्शाता है। 2025 जैसे साल में, जहाँ सीक्वल्स, एक्शन फ्रेंचाइज़ीज़ और सुपरस्टार्स का बोलबाला है, वहीं सैयारा का इस तरह उभर कर आना इंडस्ट्री की पारंपरिक सोच को चुनौती देता है। यह फिल्म इस बात का सबूत है कि जब कहानी दिल को छू जाए, तो नया टैलेंट भी दर्शकों का भरोसा जीत सकता है।
पहले मंगलवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली 15 टॉप हिंदी फ़िल्में :-
गदर 2 - 55.40 करोड़ रुपये
एनिमल - 37.82 करोड़ रुपये
पुष्पा 2: द रूल - 36 करोड़ रुपये
बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न - 30 करोड़ रुपये
वॉर - 28.90 करोड़ रुपये
किक - 28.89 करोड़ रुपये
सिम्बा - 28.19 करोड़ रुपये
स्त्री 2 - 26.80 करोड़ रुपये
जवान - 26.52 करोड़ रुपये
कृष 3 - 20 करोड़ रुपये 26.26 करोड़
छावा - रु. 25.75 करोड़
सैयारा - रु. 25 करोड़
दंगल - रु. 23.09 करोड़
पठान – रु. 23 करोड़
हाउसफुल 4 - रु. 22.50 करोड़
















