बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स के दूसरे संस्करण, का आगाज आज यानि 3 अक्टूबर से मुंबई में हो चुका है । दो दिन तक चलने वाले वाले इस ग्लैमर पैक्ड इवेंट की शुरूआत पैनल डिस्कशन से हुई । बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स के पैनल में मास्टक्लास सेशन में रकुल प्रीत सिंह शामिल हुईं जिसमें उन्होंने अपनी फ़िल्मी जर्नी के बारें में खुलकर बात की । इसके अलावा रकुल ने श्रीदेवी की बायोपिक करने की इच्छा भी जताई ।

Bollywood Hungama OTT India Fest 2024: रकुल प्रीत सिंह ने जताई श्रीदेवी की बायोपिक करने की इच्छा ; “करियर की शुरूआत में मैं धर्मा और यश राज फिल्म्स जैसी फिल्में करना चाहती थी, इसलिए रिजेक्ट कर दी थी कन्नड़ फ़िल्म”

रकुल प्रीत सिंह की फ़िल्मी जर्नी

कन्नड़ फ़िल्म गिली से अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत करने वाली रकुल ने कहा, “शुरूआत में मैंने कन्नड़ फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था... मैं दिल्ली की लड़की थी, 18 साल की, और मैंने सोचा कि मैं फिल्मों में काम करूँगी, लेकिन मैं केवल हिंदी फिल्में ही करना चाहती थी । मैं बस धर्मा और यश राज फिल्म्स जैसी फिल्में करना चाहती थी । मैं उस स्तर पर काम कर रही थी । मैं जस्ट स्कूल से बाहर निकली थी । उस समय एक नॉर्थ इंडियन के रूप में, मुझे नहीं पता था कि साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री कितनी बड़ी है ।”

बता दें कि, रकुल प्रीत सिंह ने निर्देशक कृष और बालकृष्ण की 2018 में आई फिल्म एनटीआर: कथानायकुडु में कैमियो भूमिका निभाई, जो दिवंगत दिग्गज अभिनेता एनटी रामा राव की जिंदगी पर आधारित है। इस फ़िल्म में रकुल ने श्रीदेवी का एक छोटा सा रोल किया था । इस बारें में बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स के पैनल के मास्टक्लास सेशन में बात करते हुए रकुल ने श्रीदेवी की बायोपिक करने की इच्छा जताई । रकुल ने कहा, “मैंने इस फ़िल्म में श्रीदेवी जी का एक छोटा सा रोल किया था लेकिन मैं उनकी बायोपिक जरुर करना चाहूंगी ।”

रकुल ने उस वाकये को भी याद किया कि, कैसे किसी का वेलिडेशन एक कलाकार की जर्नी में बड़ी भूमिका निभाता है । रकुल ने बताया कि किसी ने उनके पिता को बताया कि उनकी बेटी एक दिन बड़ी स्टार बनेगी । रकुल ने कहा,“उन्होंने मेरे पिताजी को फोन किया और उन्हें बताया कि, हमने उसकी जन्मतिथि देखी है और वह एक बड़ी स्टार बनेगी ।” इसके बाद रकुल स्टार बनने के अपने सपने को गंभीरता से लेने लगी ।

रकुल ने आगे कहा, “मैंने सोचा था कि मैं लाखों कमाऊंगी... अपने दोस्तों में मैं कार खरीदने वाली पहली व्यक्ति बनूंगी । एक्टिंग करियर से मुझे सबसे पहले 4-5 लाख रु का चेक मिला जिससे मैंने सबसे पहले अपने लिए एक रिट्ज कार खरीदी, और अपने कॉलेज में पहली कार खरीदने वाली मैं पहली थी ।”

सिनेमा वाले फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस के सहयोग से बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर 2024 को ताज लैंड्स एंड, मुंबई में हो रहा है, टीवीएस जुपिटर द्वारा प्रस्तुत, फुजीफिल्म इंस्टाक्स, फीमा, कार्लो फ्रैटिनी द्वारा सह-संचालित, वाल्वोलिन द्वारा संचालित, डेटिंग पार्टनर आइल, स्टाइलिश टाइम पार्टनर हेलिओस, कम्फर्ट पार्टनर फ्रिडो, ग्रूमिंग पार्टनर इकोनिक, और लाहोरी जीरा एंड स्मूर, रेडियो पार्टनर रेडियो सिटी और सेलिब्रेशन पार्टनर हेनेकेन सिल्वर के साथ ।