साल 2022 अभिनेता बॉबी देओल के लिए बहुत ही खास रहा है, और आश्रम सीजन २ में उनके दमदार परफॉरमेंस हम सभी वाकिफ हैं।  बाबा निराला बनाकर बॉबी देओल ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था ।  और अब बॉबी देओल कुणाल कोहली की अगली फिल्म श्लोक - द देसी शेरलॉक में नज़र आएंगे ।  

कुणाल कोहली की फिल्म श्लोक - द देसी शेरलॉक में लीड रोल में नज़र आएंगे बॉबी देओल ; ख़त्म की शूटिंग

बॉबी देओल ने पूरी की शूटिंग 

बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये इस बात की घोषणा की कि  फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है । इस फिल्म की शूटिंग की घोषणा उन्होंने सितम्बर में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये किया था। आप को बता दें की अनन्या बिरला इस फिल्म से  बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 

Bobby-Deol-wraps-shoot-of-Shlok-The-Desi-Sherlock

श्लोक एक स्पाई थ्रिलर फिल्म  है, बॉबी बड़े परदे पर अपने इस नए अवतार से लोगों को आश्चर्यचकित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं ।  श्लोक के अलावा बॉबी जल्द ही रणबीर कपूर की एनिमल, आश्रम सीजन 3 और पेंटहाउस में नजर आएंगे ।