बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फ़ेज को एंजॉय कर रही हैं । 16 अगस्त को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को अनाउंस करते हुए बिपाशा बसु ने बेबी बंप को फ़्लॉन्ट किया । और अब बिपाशा बसु अपने मैटरनिटी फैशन की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं । हाल ही में बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने मैटरनिटी फ़ोटोशूट से फोटो शेयर की है ।

ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन में स्टनिंग पोज देते हुए बिपाशा बसु ने फ़्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप ; कहा- ‘मैजिकल फीलिंग्स’

बिपाशा बसु का मैटरनिटी फैशन

जल्द ही मां बनने वाली बिपाशा ने अपने लुक को शेयर किया है जिसमें वह ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं । इस आउटफिट में बिपाशा का बेबी बंप पूरी तरह से दिख रहा है । साइड प्रोफाइल में पोज देतीं बिपाशा स्टनिंग लग रही हैं । न्यूड मेकअप और ओपन सॉफ्ट कर्ल हेयर्स बिपाशा के लुक को और ज्यादा अट्रेक्टिव बना रहे हैं ।

बिपाशा ने अपने इस फ़ोटो को पोस्ट कर लिखा, “मैजिकल फीलिंग्स । जो शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है ।”

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने लंबी डेंटिंग के बाद साल 2016 में एक दूसरे से शादी रचाई । फ़िल्म अलोन में दोनों एक साथ नजर आए थे ।