डेंगू से ठीक होने के बाद सलमान खान काम पर वापस लौट आए हैं । हाल ही में सलमान खान ने बिग बॉस 16 के वीकेंड का वार के लिए शूटिंग की । इस शूटिंग़ में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ़ भी शामिल हुईं । कैटरीना कैफ़ बिग बॉस 16 के सेट पर अपनी फ़िल्म हॉरर कॉमेडी ड्रामा फ़ोन भूत को प्रमोट करने पहुंची । सलमान खान और कैटरीना कैफ़ ने बिग बॉस 16 के वीकेंड का वार की शूटिंग कर ली है और मेकर्स ने वीकेंड का वार का प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है जो तेजी से वायरल हो रहा है ।

Bigg Boss 16: कैटरीना कैफ़ ने सलमान खान के साथ किया ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर रोमांटिक डांस, वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान और कैटरीना कैफ़

बिग बॉस 16 के सेट पर टाइगर 3 की जोड़ी सलमान और कैटरीना ने जमकर मस्ती की । इंटरनेट पर वायरल हो रहे प्रोमो में, कैटरीना और सलमान एक साथ अपनी फ़िल्म सूर्यवंशी के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं । दोनों के बीच एक खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई दे रही है । सोशल मीडिया पर सलमान और कैटरीना का ये डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।

बिग बॉस के प्रोमों वीडियो में,कैटरीना जहां येलो कलर की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है, वहीं सलमान पैंट के साथ ब्लू और व्हाइट कलर की शर्ट में काफ़ी हैंडसम लग रहे हैं ।

कैटरीना के साथ बिग बॉस 16 से सेट पर सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आएंगे । दरअसल तीनों स्टार्स अपनी फिल्म फोन भूत के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे । फोन भूत 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

वहीं सलमान और कैटरीना की टाइगर 3 की बात करें तो इस फ़िल्म में ये जोड़ी रोमांस के साथ-साथ एक्शन भी करते हुए नजर आएगी । यशराज प्रोडक्शन में बनी टाइगर 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है ।