बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों न्‍यूजीलैंड में अपने पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है । दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों न्‍यूजीलैंड टूर पर है और अनुष्का शर्मा अपने पति को सपोर्ट करने के लिए वहां पहुंची है । बता दें कि, भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद अब टेस्ट सीरीज खेलेगी । क्योंकि टेस्ट सीरीज शुरू होने में अभी काफी समय है इसलिए खिलाड़ी ऑफ डे का मजा लेते हुए नजर आ रहे है ।

न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच से पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ टीम इंडिया का हैंग-आउट

अनुष्का शर्मा न्यूजीलैंड में विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए

भारतीय क्रिकेट प्लेयर मोहम्‍मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फ़ोटो पोस्ट की है जिसमें उनके साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का नजर आ रहे हैं साथ ही एक और खिलाड़ी नवदीप सैनी भी दिखाई दे रहे है ।

बता दें कि, विराट कोहली ऑफ डे पर अपनी पत्नी अनुष्का के साथ हैमिल्टन के ब्लू स्प्रिंग्स घूमने गए जिसमें मोहम्‍मद शमी और नवदीप सैनी ने उनका साथ दिया ।

View this post on Instagram

Blue springs Pututuru #TeamIndia #newzealand #naturephotography

A post shared by Mohammad Shami , محمد الشامي (@mdshami.11) on

आपको बता दें कि टीम इंडिया को शुक्रवार से दो तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलना है । इस मैच के लिए टीम के खिलाड़ी हैमिल्टन पहुंच चुके हैं ।

यह भी पढ़ें : LEAKED PHOTOS! 'मिसेज कोहली' अनुष्का शर्मा कर रही हैं 'क्रिकेटर' बनने की तैयारी, ये है पूरी डिटेल

अनुष्का के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह पिछली बार शाहरुख खान के साथ फ़िल्म जीरो में नजर आई थी । और वह अब जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक फ़िल्म में दिखाई देंग़ी ।