और आखिरकार 3 महीने तक चला सबसे चर्चित रिएल्टी शो बिग बॉस 11 खत्म हो गया । बिग बॉस 11 की विजेता रहीं शिल्पा शिंदे, जिसने अपनी चंचलता, कर्मठता और समझदारी से बिग बॉस का खिताब अपने नाम किया । शिल्पा शिंदे को बिग बॉस 11 की ट्रॉफ़ी के साथ 44 लाख रु की प्राइज मनी भी दी गई । सलमान खान ने जैसे ही शिल्पा का का नाम विजेता के रूप में अनाउंस किया, पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया । शिल्पा जहां इस सीजन की विजेता बनी वहीं हिना खान फ़र्स्ट रनर अप और विकास गुप्ता सेकेंड रनर-अप के रूप में घोषित हुए । इस बार बिग बॉस 11, की थीम घरवालों और पड़ौसियों के रूप में रखी गई थी ।

जैसे ही शिल्पा ने बिग बॉस 11, के दरवाजे से अंदर प्रवेश किया, वैसे ही उन्हें भारत की पसंदीदा 'भाभीजी' के तौर पर देखा गया । बिग बॉस के घर में शिल्पा का 105 दिनों का सफर आसान नहीं था । इस दौरान विकास गुप्ता के साथ उनकी अनबन हुई । शिल्पा कभी ग्रुप में नहीं खेली और किचन किंग बनकर उभरीं । वह सीजन की एकलौती ऐसी कंटेस्टेंट रहीं, जिन्हें सलमान खान ने सपोर्ट किया । भले ही टास्क के दौरान शिल्पा अपना बेस्ट नहीं दे पाई हों, बावजूद इसके उन्हें सलमान खान से कभी फटकार नहीं मिली । शिल्पा शिंदे शुरू से ही अपने व्यवहार की वजह से घर के सदस्यों की चहेती बनी हुई थीं, और उन्होंने आखिर तक एक जैसा रवैया ही अपनाया । उन्होंने घर के अंदर के सदस्यों के साथ ही घर के बाहर के लोगों का भी दिल जीता । और यही वजह रही की शिल्पा ने हि्ना खान को कांटे की टक्कर देते हुए ये खिताब अपने नाम किया ।

विजयी क्षण पर टिप्पणी करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा, ''बिग बॉस की आवाज़ में विजेता के रूप में अपना नाम सुनना मेरे लिए अब तक का सबसे अच्छा पल रहा है । यह एक ऐसा शो है जिसने मुझे स्वयं के प्रति अधिक सम्मान दिया है । मैंने इस शो पर बहुत कुछ सीखा है और इससे ज्यादा कि मैं व्यक्ति के रूप में और एक इंसान के रूप में मजबूत हुई हूं । बहुत सारे लोगों से मिला ढेर सारा प्यार और स्नेह मुझे आज यहां तक ले आया । मैंने फैसला किया था कि अगर कभी भी मेरे जीवन में मुझे किसी भी प्रकार के समर्थन की आवश्यकता होगी, तो मैं सलमान खान की तरफ़ मुड़कर देखुंगी, लेकिन भाग्य की अन्य योजनाएं थीं और आखिरकार समय मुझे यहां ले ही आया । इस समय मैं अभिमानित हूं और मुझे खुशी है कि मुझे बिग बॉस 11 और कलर्स के साथ काम करने का यह मौका मिला ।"

बिग बॉस 11 के ग्रैंड फ़िनाले पर बात करते हुए कलर्स चैनल के प्रोग्रामिंग हेड मनीष शर्मा ने कहा, "यह सीजन हमारे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रहा है और अगले साल के लिए एक बैंचमार्क सेट कर दिया है ।"

बिग बॉस 11 का ग्रैंड फ़िनाले काफ़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ । फ़िनाले की शाम बॉलीवुड और टीवी के स्टार एक साथ अपनी धमाकेदार परफ़ोरमेंस, दमदार एक्ट करते हुए नजर आए । फ़िनाले जब अपने आखिरी पड़ाव पर था उस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने चारों फ़ाइनलिस्ट शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म टाइगर जिंदा है, के लोकप्रिय गाने 'स्वैग से स्वागत' पर डांस किया । इस शो में चार चांद लगाने आए अक्षय कुमार । बिग बॉस ग्रैंड फिनाले में पुनीश-बंदिगी ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी । इतना ही नहीं घर से बाहर हुए प्रतिभागी हितेन तेजवानी और अर्शी खान ने भी साथ में रोमांटिक नंबर किया जबकि लव त्यागी और प्रियांक शर्मा ने अपने डांस मूव्स से शो में एनर्जी लेवल को बढ़ा दिया । इसके अलावा शो के इस फ़िनाले एपिसोड में ढिंचाक पूजा, बेनाफ़शा सूनावाला, सपना चौधरी और सब्यसाची मुखर्जी भी शामिल हुए ।

अब चूंकि बिग बॉस 11 खत्म हो गया है तो उसकी जगह उस टाइम स्लॉट पर-बेलन वाली बहू, टीवी शो प्रसारित किया जाएगा । इस शो में क्रिस्टिल डीसूजा और लेखक/निर्माता से अभिनेता बने धीरज सरना नजर आएंगे जबकि वीकेंड पर शंकर महादेवन, दिलजीत दोसांझ और मोनाली ठाकुर के साथ राइजिंग स्टार 2, प्रसारित होगा ।