सलमान खान और कैटरीना कैफ की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म भारत की शूटिंग खत्म हो चुकी है । अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बन रही फ़िल्म भारत की शूटिंग काफ़ी समय से चल रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है । अली और सलमान खान की साथ में ये तीसरी फ़िल्म है इससे पहले दोनों सुल्तान और टाइगर जिंदा है, जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म में कर कर चुके है । भारत की शूटिंग पूरा होने का ऐलान अली ने सोशल मीडिया पर किया और लिखा, “Film wrap for @Bharat_The Film shoot done, life continues in the edit rooms now. Full fledge post production begins. Eid is coming closer,”

सलमान खान और कैटरीना कैफ भारत में साथ नजर आएंगे
शूटिंग समाप्ति की औपचारिक घोषणा करते हुए कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ अपनी एक खुशनुमा तस्वीर पोस्ट की । मुंबई में अपनी फ़िल्म भारत की शूटिंग खत्म करने की खुशी कैटरीना और सलमान के चहरे पर साफ़-साफ़ देखी जा सकती है । इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैटरीना ने लिखा, “And that’s a Picture wrap on Bharat…its been the most incredible & exciting character for me, the whole process of making this film has been so inspiring …..thank u @aliabbaszafar and @beingsalmankhan @atulreellife ..the bestest boys and Alvira khan ( the bestest girl),” she wrote.”
यह भी पढ़ें : भारत के लिए अपना घर छोड़कर अब सलमान खान फ़िल्मसिटी में रहेंगे !
ऐसा चौथी बार होगा, जब कैटरीना और सलमान एक दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे । भारत की बात करें तो यह कोरियन ड्रामा, ओड टू माई फ़ादर का हिंदी रीमेक है । इस फ़िल्म में सलमान-कैटरीना के अलावा जैकी श्रॉफ़, दिशा पटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर अहम किरदारों में नजर आएंगे । यह फ़िल्म इसी साल ईद के दौरान 5, जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
Film wrap for @Bharat_TheFilm , shoot done , life continues in Edit rooms now, full fledge post production begins . Eid is coming closer ❤️
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) March 2, 2019
















