सलमान खान इन दिनों बेहद व्यस्त है । बिग बॉस 12 की शूटिंग के साथ-साथ सलमान खान इन दि्नों अपनी आगामी फ़िल्म भारत की भी शूटिंग कर रहे है । पिछले वीकेंड सलमान खान लुधियाना के लिए रवाना हुए जहां अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित भारत के अगले शेड्यूल की शूटिंग की जा रही है । लुधियाना में बड़े पैमाने पर वाघा बॉर्डर बनाया गया है जहां फ़िल्म के अहम हिस्सों की शूटिंग चल रही है । और आज उस रीक्रिएटेड वाघा बॉर्डर पर सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की एक बहुत प्यारी सी झलक सामने आई है । अली अब्बास जफर ने अपनी आगामी फिल्म भारत की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सलमान और कैटरीना कैफ वाघा बॉर्डर पर खड़े दिख रहे हैं ।

सलमान खान और कैटरीना कैफ़ वाघा बॉर्डर पर खड़े दिखे
जैसा कि पहले बताया गया था कि, सुरक्षा के पहलू के चलते वास्तविक वाघा बॉर्डर पर फ़िल्म की शूटिंग नहीं की जा सकती इसलिए लुधियाना में आर्टिफ़िशियल वाघा बॉर्डर बनाया जाएगा ताकि फ़िल्म के अहम सीन को यहां शूट किया जा सके । गुरुवार के दिन, सलमान और कैटरीना ने रीक्रिएट किए गए बाघा बॉर्डर पर शूट किया और उसी की एक तस्वीर को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया । तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैटरीना और सलमान रीक्रिएट किए गए बाघा बॉर्डर के पास खड़े है । अली अब्बास जफ़र ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “Journey of a man & nation together.” । इस तस्वीर में सलमान जहां सूट में नजर आ रहे हैं वहीं घुंघराले बालों में कैटरीना साड़ी के साथ शॉल में नजर आ रही है ।
एक आदमी और एक देश की कहानी है
निर्देशक ने इस तस्वीर से बता दिया है कि यह फिल्म एक आदमी और एक देश की कहानी है कि किस तरह दोनों आगे बढ़ते हैं । बीहाइंड द सीन पिक्चर में हम देख सकते हैं कि कैटरीना अपने मोबाइल फ़ोन से खूबसूरत लोकेशन की तस्वीर क्लिक कर रही हैं और सलमान उस खूबसूरत लोकेशन का लुत्फ़ उठा रहे है ।

क्योंकि इस फ़िल्म में भारत के 60 सालों के इतिहास को दर्शाया जाएगा । इस नाते सलमान इस फ़िल्म में पांच अलग-अलग अवतारों में नजर आएंगे । भारत की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान एक बेटे के पिता से किए हुए वादे के इर्द-गिर्द घूमती है । इसमें सलमान और कैटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, दिशा पटनी और जैकी श्रॉफ़ अहम भूमिका में नजर आएंगे ।
यह भी पढ़ें : भारत के लिए अब आ गया विभाजन का समय, इसके लिए पंजाब जाएंगे सलमान खान, कैटरीना कैफ़ और जैकी श्रॉफ़
निर्देशक अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म भारत को अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ़ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरिज द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है । यह फ़िल्म अगले साल ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















