बस अब कुछ ही दिन बचे हैं जब सलमान खान की आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट सिनेमाघरों में रिलीज होगी । यह फ़िल्म इस साल की बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक है । बॉक्सऑफ़िस पर ये फ़िल्म शानदार प्रदर्शन करें इसके लिए फ़िल्म के मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।

जहां एक तरह ट्यूबलाइट में सलमान खान और सोहेल खान दोनों भाईयों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी, वहीं, इस फ़िल्म के साथ चीनी अभिनेत्री झु झु भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी । ट्रेड पंडितों ने पहले ही भविष्यवाणी की है कि फिल्म के निर्देशक कबीर खान एक सोने की खान पर बैठे हैं और उनकी फ़िल्म ट्यूबलाइट दर्शकों के लिए उनका ईद का उपहार होगा । कबीर खान के बारें में करें तो, बॉलीवुड हंगामा हिंदी के हाथ एक ऐसा वीडियो लगा है जिसे कबीर खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है । इस वीडियो में कबीर खान फ़िल्म की टीम और क्रू के साथ फ़िल्म के एक गाने पर थिरक रहे हैं । ये देखकर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि, एक उत्कृष्ट फ़िल्म निर्माता होने के अलावा कबीर खान एक अद्भुत डांसर भी हैं । ये वीडियो देखकर आप ही तय कीजिए कि हम कितना सही हैं ।

कबीर खान द्दारा निर्देशित फ़िल्म ट्यूबलाइट 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

Team #Tubelight dancing on set. Proud to be centre stage ??#5DaysToTubelight #behindthescenes

A post shared by Kabir Khan (@kabirkhankk) on