साजिद नाडियाडवाला की एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म बागी 4 का नया गाना ‘बहली सोनी’ रिलीज़ हो गया है और रिलीज़ होते ही यह सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फिल्म की सबसे हॉट ऑनस्क्रीन जोड़ी टाइगर श्रॉफ और मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू इस गाने में पहली बार साथ नज़र आ रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

टाइगर श्रॉफ और हरनाज़ संधू की केमिस्ट्री और एनर्जेटिक बीट्स ने बागी 4 के गाने ‘बहली सोनी’ को बनाया पार्टी एंथम

बागी 4 का नया गाना ‘बहली सोनी’

फिल्म का पहला गाना ‘गुज़ारा’ अपनी सॉलफ़ुल धुन से पहले ही दर्शकों के बीच हिट हो चुका था। वहीं, ‘बहली सोनी’ इसके ठीक उलट है एनर्जेटिक बीट्स, दमदार म्यूज़िक और ऐसा हुकस्टेप जो पार्टी, क्लब और शादियां हर जगह पर चार चांद लगाने वाला है। यह गाना फिल्म के म्यूज़िक एलबम में अलग ही ताजगी और रंग भरता है।

फराह ख़ान की कोरियोग्राफी और बादशाह का तड़का

इस गाने को कोरियोग्राफ किया है मशहूर फराह ख़ान ने। वहीं, आवाज़ दी है मनी मौदगिल, बादशाह और निकिता गांधी ने। इसके बोल और संगीत मनी मौदगिल व बादशाह के हैं। टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत बागी 4 का म्यूज़िक एलबम इस साल का सबसे बड़ा म्यूज़िक हिट साबित होने की ओर बढ़ रहा है।

फिल्म का दमदार पैकेज

बागी 4 केवल गानों तक सीमित नहीं है। साजिद नाडियाडवाला ने इस बार कहानी और पटकथा भी खुद लिखी है। फिल्म का निर्देशन किया है ए. हर्षा ने, जो एक्शन को भव्य पैमाने पर पेश करने के लिए जाने जाते हैं। टाइगर श्रॉफ अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में हड्डियां तोड़ने वाले एक्शन सीक्वेंस करते नज़र आएंगे। फिल्म एक्शन, ड्रामा और रोमांस का ऐसा मिश्रण है जिसमें गुस्सा और तबाही सब कुछ भरपूर होगा।

टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत बागी 4 का म्यूज़िक एलबम पहले ही इंडस्ट्री का टॉप ट्रेंडिंग एलबम बनने की ओर बढ़ रहा है। वहीं, फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह साल की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है।