बैड न्यूज के मजेदार ट्रेलर और फिर इसके गानेतौबा तौबामें विक्की कौशल के किलर डांस मूव्स ने लोगों के बीच ऐसी जगह बनाई की उसका फ़ायदा फ़िल्म की ओपनिंग को मिला । 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की बैड न्यूज को फ़िल्म क्रिटिक्स ने तो अच्छी रेटिंग दी ही साथ ही दर्शकों ने भी फ़िल्म का खुली बाँहों से स्वागत किया । नतीजतन बैड न्यूज, विक्की कौशल की रिलीज़ के पहले दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म साबित हुई ।

Bad Newz Box Office: विक्की कौशल के लिए ‘गुड न्यूज’ बनकर आई बैड न्यूज ; उरी को पीछे छोड़ते हुए बनी सबसे बड़ी ओपनर

विक्की कौशल के लिए गुड न्यूज बनकर आई बैड न्यूज

बॉक्स ऑफिस पर गुड न्यूज बनकर आई बैड न्यूज ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन 8.62 करोड़ रू की कमाई की है । और इसी के साथ बैड न्यूज विक्की कौशल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है ।

जैसे-जैसे वीकेंड करीब आ रहा है, बैड न्यूज़ के ऊपर की ओर बढ़ने की उम्मीद है, कई लोगों का अनुमान है कि यह 30-40 करोड़ रुपये की ओपनिंग वीकेंड की कमाई कर सकती है । फिल्म की सफलता का श्रेय विक्की कौशल के बढ़ते फ़ैन बेस, फिल्म की आकर्षक कहानी और निर्माताओं द्वारा अपनाई गई प्रभावी मार्केटिंग रणनीति को दिया जा सकता है ।

बैड न्यूज़ के साथ, विक्की कौशल ने एक बार फिर बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा दी है । इसी के साथ विक्की कौशल, बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा भरोसेमंद सितारों में से एक के रूप में उभरकर सामने आए हैं । जैसा कि फ़िल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है, साथ ही वार्ड ऑफ माउथ भी पॉजिटिव है, इसे देखकर लग रहा है कि बैड न्यूज़ इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों में से एक बनकर सामने आएगी ।

विक्की कौशल की सबसे ज़्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली 5 फ़िल्में:

बैड न्यूज़ - 8.62 करोड़ रु

उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक - 8.20 करोड़ रु

राज़ी - 7.53 करोड़ रु

सैम बहादुर - 5.75 करोड़ रु

ज़रा हटके ज़रा बचके - 5.49 करोड़ रु