करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स बॉलीवुड में अक्सर नए चेहरों को लॉन्च करने के लिए जानी जाती है, स्पेशली स्टार किड्स को । लेकिन इस बार करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी दो ऐसे नए टैलेंट को बॉलीवुड में लॉन्च रही है जिन्हें कंपनी के अब तक के सबसे बड़े टैलेंट हंट के ज़रिए चुना गया है।

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स
सूत्रों के मुताबिक, “इस ऑडिशन में देशभर से 500 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। खास बात यह है कि ये दोनों नए कलाकार किसी फिल्मी परिवार से नहीं हैं यानी पूरी तरह इंडस्ट्री के बाहर से आए हैं। उन्हें केवल उनके टैलेंट, स्क्रीन प्रेज़ेंस और सिनेमैटिक अपील के आधार पर चुना गया है।”
एक करीबी सूत्र ने बताया, “धर्मा इस बार नए, रियल और रिलेटेबल चेहरों को सामने लाना चाहती है, जो आज के दर्शकों से जुड़ सकें। फोकस वंशजों पर नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और ऑथेंटिसिटी पर है। ये कदम धर्मा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है, जहां वह उभरती प्रतिभाओं को पहचानने और संवारने की दिशा में काम कर रही है।”
धर्मा प्रोडक्शन्स का यह फैसला मौजूदा दौर में इंडस्ट्री की उस ज़रूरत को दर्शाता है, जहां दर्शक नई ऊर्जा और अनछुए टैलेंट को देखने के लिए उत्साहित हैं।
फिलहाल इन दोनों नए कलाकारों की पहचान राज़ में रखी गई है, लेकिन जल्द ही उनके नामों का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। इस लॉन्च को लेकर फिल्म जगत और दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।
















