25 दिसंबर को रिलीज होने वाली क्रिसमस एंटरटेनर बेबी जॉन के साथ, वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी ने प्रजेंटर एटली, निर्माता प्रिया एटली और निर्देशक कालीस के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर जा कर आशीर्वाद लिया । वरूण धवन सहित फ़िल्म की पूरी टीम ने मंदिर में एक आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण अनुष्ठान, पवित्र भस्म आरती में भाग लिया।

बेबी जॉन ने लिया महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आशीर्वाद
इस आध्यात्मिक अनुभव के बारे में बात करते हुए, वरुण ने कहा, “महाकालेश्वर का दर्शन करना हमेशा से मेरे लिए एक सपना था। मुझे यकीन नहीं हो रहा है की आज मुझे यह सौभाग्य मिल गया है। यह दर्शन इतना अधिक ऊर्जावान, शक्तिशाली और शान्ति का अनुभव कराती है की मैं इस पर कुछ कमेन्ट नहीं कर सकता। मुझे वास्तव में शांति का एहसास हो रहा है। मैं सकारात्मकता और कृतज्ञता की भावना ले कर यहाँ से जा रहा हूँ।”
जिओ स्टूडियो, ए फॉर एप्पल और सिने1 स्टूडियो द्वारा निर्मित बेबी जॉन 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।
















