प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म कल्कि 2898 AD जिसे नाग अश्विन द्वारा डायरेक्ट किया गया है, वह अपने रिलीज के बाद से सभी को पसंद आ रही है। ऐसे में, दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेंस ने एक और सेलेब्रिटी का दिल जीत लिया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली की, जिनका नाम दीपिका की परफॉर्मेंस की तारीफ करने वाली सेलिब्रिटीज की लॉन्ग लिस्ट में शामिल हो गया है।

जवान डायरेक्टर एटली ने कल्कि 2898 AD में दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेंस देख ख़ुद को बताया उनका सबसे बड़ा फैन ; किया फ़िल्म का रिव्यू

एटली ने कल्कि 2898 AD में दीपिका पादुकोण की तारीफ़ की

एटली ने कहा कि वे "अश्विन की कमाल की फिल्म मेकिंग से पूरी तरह से इंप्रेस्ड हैं।" उन्होंने कास्ट द्वारा की गई एक्टिंग की सराहना की, लेकिन उन्होंने खास तौर पर अपनी फिल्म जवान की स्टार दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। एटली ने लिखा, “मैम मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं, आपका काम बहुत अच्छा था।जिसके बाद डायरेक्टर के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने उनकी स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा, “थैंक यू सर!” एक्टर और डायरेक्टर की इस सुपरहिट जोड़ी द्वारा एक दूसरे के साथ की गई यह बातचीत बेहद खास और खूबसूरत है।

इससे पहले, तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन एपिक फिल्म कल्कि 2898 AD की तारीफ की थी। उन्होंने कास्ट की शानदार एक्टिंग की सराहना करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

यहां तक की नागार्जुन अक्किनेनी ने दीपिका पादुकोण की तारीफ में प्यारी बातें लिखी, खास तौर पर आग वाले सीन में उनके दमदार एक्टिंग के लिए, जिसे दुनियाभर के फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “दीपिका जी, आप देवी मां के रूप में अलौकिक और विश्वसनीय लग रही हैं!”

8f00e76c-ed00-4e60-941e-1f5435b1ed08

जैसे की कल्कि 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस कर रही है, इसे देख कहना गलत नहीं होगा की फिल्म आम से लेकर खास तक के दिलों पर राज कर रही है। यह फिल्म हमेशा जेहन में रहने वाली छाप छोड़ने का वादा करती है।