शाहरुख खान अपने फ़ैंस से जुड़ने का एक भी मौक़ा नहीं छोड़ते हैं । वहीं उनके फ़ैंस भी ट्विटर, जो अब एक्स बन चुका है, पर शाहरूख के #AskSRK सेशन का बेसब्री से इंतजार करते हैं । #AskSRK सेशन में फैंस शाहरुख खान से कई तरह के सवाल करते हैं और शाहरुख भी उन सभी सवालों का अपने अंदाज़ में मजेदार तरीके से जवाब देते हैं । हाल ही में एक बार फिर शाहरुख खान ने #AskSRK सेशन आयोजित किया जिसमें उन्होंने अपनी फ़ैंस के हर सवालों के जवाब अपने अंदाज में दिए । इसी दौरान शाहरुख ने अपनी आने वाली फ़िल्म डंकी और सलमान खान की फ़िल्म टाइगर 3 को लेकर अंदर की जानकारी दी ।

शाहरुख खान ने दी डंकी और टाइगर 3 को लेकर अंदर की जानकारी दी
27 सितंबर को सलमान खान ने टाइगर 3 से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसका टाइटल है ‘टाइगर का मैसेज’ जिसमें उन्होंने अपनी फ़िल्म की कहानी कि हिंट देते हुए एक रिकेप दिया है । और आज जब #AskSRK सेशन में जब एक यूज़र ने शाहरुख से टाइगर 3 को लेकर सवाल किया की, “क्या आपने ‘टाइगर का मैसेज’ वीडियो देखा, आपका उस पर क्या रिएक्शन है ?” इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, “ये तो टीजर है...टाइगर...पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। यह शानदार होगा (अंदर की जानकारी दे रहा हूं) हा हा ।”
Yeh toh teaser hai….Tiger…picture abhi baaki hai mere dost. It will be stunning ( inside info de raha hoon) ha ha!!! https://t.co/VWt7ERR2ie
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 27, 2023
इसके अलावा शाहरुख ने अपनी आने वाली फ़िल्म डंकी को लेकर भी खुलकर बात की । जब एक यूज़र ने पूछा, “डंकी की रिलीज डेट फिक्स है न ?” इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा, “डंकी फिक्स्ड ही है, और क्या करूं माथे पे गुदवा लूं !”
#Dunki Fixed hi hai. Aur kya karoon Maathe pe gudwa loon!!!! https://t.co/2M5u6iFR8d
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 27, 2023
इसी #AskSRK सेशन में एक यूज़र ने पूछा, “क्या हम डंकी में किसी एक्शन सीन की उम्मीद कर सकते हैं? मुझे पठान और जवान की एनर्जी बहुत पसंद है ।” इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, “#डंकी पूरी तरह से मजाकिया और भावनात्मक फ़िल्म है। यह राजू सर की दुनिया है मेरे भाई । थोड़ा सा एक्शन मैंने डाल दिया है...पता नहीं सर रखें ना रखें...वो एडिटर भी हैं ना!!!”
#Dunki is all funny and emotional. It’s Raju sirs world mere bhai. Thoda sa action maine daal diya hai…pata nahi sir rahein na rakhein….woh editor bhi hain na!!! https://t.co/aoAjPVpQHU
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 27, 2023
इतना ही नहीं, डंकी के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने भी #AskSRK सेशन में एंट्री लेते हुए डंकी के ट्रेलर को लेकर हिंट दी । राजकुमार हिरानी ने लिखा, “सरजी, बाथरूम से बाहर आ जाओ । क्या कर रहे हो ? ट्रेलर दिखाना है ।” इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, “आ रहा हूँ सर...दोस्तों से बात कर रहा था!!! क्षमा करें बॉयज़ एंड गर्ल्स अब जल्दी करनी होगी । वर्ना #डंकी से निकल देंगे!!! आप सभी का अपना समय देने के लिए धन्यवाद। बहुत जल्द आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी। आप सबको प्यार। आपसे बात करने के लिए इतना कम समय है...।”
Oh Sh#%. Coming sir…doston se baat kar raha tha!!! Sorry boys and girls have to rush now. Varna #Dunki se nikaal denge!!! Thanks for ur time boys and girls. See u in the theatres very very soon. Love u all. So much to do less time to talk to you….Muah. https://t.co/rpAYm2TwPu
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 27, 2023
एक यूज़र ने पूछा, “शाहरुख सर, जब मैं आपको देखूं तो क्या मैं आपके डिंपल को किस कर सकती हूं, प्लीज प्लीज प्लीज ?” शाहरुख ने जवाब में कहा, “कौन सा डिंपल, लेफ्ट या राइट.. प्लीज़ एडवांस में बुक करा लें ।”
Which dimple?… left one or right one…please book in advance. https://t.co/XXuVMBITyn— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 27, 2023
















