शाहरुख खान, जिसकी कमबैक फ़िल्म पठान अपनी रिलीज़ से बस कुछ ही दिन दूर है, समय-समय पर अपने फ़ैंस संग जुड़ते हैं, उनके साथ बातचीत करते हैं और अपने विटी अंदाज़ में उनके सवालों के जवाब देते हैं । आज शाहरूख खान ने एकि बार फिर #AskSRK सेशन किया जिसमें उन्होंने फ़ैंस और ट्रोल दोनों को जवाब दिए । फ़ैन बनकर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी शाहरूख से कुछ कहा जिसका अभिनेता ने अपने विटी अंदाज़ में जवाब दिया ।

Alia-Bhatt-Shah-Rukh-Khan

शाहरुख खान और आलिया भट्ट 

#AskSRK सेशन में आलिया ने लिखा, “आप स्वीट और रिस्पेक्टेड हैं ।25 जनवरी के बाद से मैं आपको 'पठान' कहकर बुलाऊंगी । देखिए, मैं कितनी क्रिएटिव हूं न ।” इसके जवाब में शाहरूख ने लिखा, “ठीक है, लिटिल वन । और आज से मैं तुम्हें लिटिल अम्मा भट्ट कपूर कहूंगा ।

इसके अलावा एक यूज़र ने शाहरूख से पूछा, “सर, 'जवान' और dunki के बाद क्या है आपके खाते में ?” इस पर एसआरके ने कहा, “मेरे पास फ्री टाइम ही टाइम है