विक्रम वेधा के साथ 2022 के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक देने के बाद, ऋतिक रोशन ने भारत की पहली एरियल एक्शन एंटरटेनर फाइटर की शुरुआत कर दी हैं । ऋतिक एक ऐसे एक्टर के रूप में जाने जाते हैं जो अपने कैरेक्टर की त्वाचा में उतर जाते हैं और जरूरत के मुताबिक फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन तक करने से नहीं चूक ते। ऐसे में फाइटर के लिए भी उन्होंने अपनी बॉडी पर खूब काम किया हैं । ऋतिक रोशन को इंटरनेशनल सेलिब्रिटी ट्रेनर क्रिस गेथिन के मार्गदर्शन में फिल्म के लिए 12 हफ्ते के भीतर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा । बता दें, क्रिक दुनिया के नंबर 1 ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपर्ट में से एक हैं । हाल में उन्होंने अपने पॉडकास्ट पर ऋतिक रोशन को कड़ी मेहनत और अनुशासन के उदाहरण के रूप में पेश किया ।

फाइटर के लिए ऋतिक रोशन को इंटरनेशनल सेलिब्रिटी ट्रेनर क्रिस गेथिन ने किया ट्रांसफ़ॉर्म
अभिनेता के साथ अपने सफर के बारे में बात करते हुए क्रिस ने कहा, “ऋतिक के बारे में बहुत सारे लोग नहीं जानते कि वह वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं । मुझे याद है 2013 में मैनें ऋतिक के साथ काम किया था, और उन्होंने 7 महीने तक एक दिन की छुट्टी नहीं ली । उन्होंने अपना दिन रात खूब काम किया, कभी-कभी घंटों का पता ही नही चलता कि कब सुबह 4 बजे शुरू हुआ और शाम को 7 बजे खत्म हो जाता । और यह थका देने वाला काम है लेकिन वह हमेशा अपना टार्गेट पूरा कर लेते थे, खाना खा लेता थें, जल्दी सो जाते थे । निश्चित रूप से कभी-कभी यह एक संघर्ष होता था अगर उसे पूरी रात शूटिंग करनी होती थी लेकिन वह हमेशा अपना वर्कआउट करता थें ।” क्रिस ने ऋतिक के साथ अपना पिछला ट्रेनिंग अनुभव भी याद किया।
लाखों लोगों को अपने शरीर को बदलने में मदद करने वाले क्रिस ने ऋतिक रोशन की तारीफ करते हुए कहा कि डाइट और फिटनेस के मामले में भी उनकी कमिटमेंट काबिल-ए-तारीफ हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर क्रिस गेथिन ने कहा था, “क्या आप बहाने बनाते हैं या कमिटमेंट करते हैं ? खाने के मामले में ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं । ऋतिक और मुझे यहां कुछ दिन पहले एक बिल्डिंग साइट पर मीटिंग के दौरान खाना खाते हुए क्लिक किया गया है । उन्होंने मिटिंग या बिल्डिंग स्थल को नहीं छोड़ा, उन्होंने सिर्फ अपनी कोल्ड मील खाया क्योंकि यह खाने का समय था ।
















