हाल ही में अर्जुन रामपाल उमेटा वड़ोदरा में ज़रयाह फाउंटेन द्वारा आयोजित एक चैरिटी समूह विवाह में आमंत्रित किया गया था जहाँ पर कुल 67 जोड़ो की शादी का आयोजन किया गया था । आप को बता दें कि ज़रयाह फाउंटेन हर धर्म के लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक आवश्यकताओं की सेवा करने के इरादे से स्थापित किया गया  फाउंडेशन है जो दूर-दराज के इलाकों में स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं का निर्माण, मंदिरों और मस्जिदों का निर्माण और सामूहिक विवाह की व्यवस्था करके व्यापक कार्य करते  है । 

c54167c7-0168-498a-baf0-efd1ffa89509

अर्जुन रामपाल चैरिटी विवाह समारोह में शामिल हुए 

अर्जुन रामपाल को गुजरात के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था जहां उन्होंने अंडर प्रिविलेज फॅमिली  के संयुक्त उत्सव का आनंद लिया । अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की एक तस्वीर साझा की और नोबेल पहल का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया।

761be3da-f44a-41aa-b4c5-32f27dae924c

अर्जुन रामपाल ने साझा किया, “नए साल की शानदार शुरुआत हुई, आज उमेटा वडोदरा में 67 जोड़ों की शादी हुई । इनमें अनाथ या ऐसे परिवार शामिल हैं जो बेरोजगार हैं, जो अपनी बेटियों की शादी का खर्च नहीं उठा सकते । जोडिया बन चुकी हैं , दूल्हा मिल गया है, एक सेलिब्रेशन के साथ इन जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ , और इन नव विवाहित जोड़ो को ढेर साडी बधाइयाँ ।  Thanks to Mr. Allaharakha the whole team of #ThreeMonkeys the #zaryaahfoundation a great initiative. Blessed to be a part of it.”

4ba24e03-ba8f-41c9-84f8-8e1f67220bc1

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, अर्जुन जल्द ही विद्युत जामवाल के साथ क्रैक, कोंकणा सेन शर्मा के साथ अप्लॉज एंटरटेनमेंट की द रेपिस्ट, रॉनी स्क्रूवाला की अगली और अब्बास-मस्तान की 3 मंकीज़ में नज़र आएंगे ।