निर्देशक अनीस बज्मी ने सलमान खान अभिनीत फिल्म रेडी के 14 साल पूरे होने पर एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से जश्न मनाया। 3 जून 2011 को रिलीज़ हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी और आज भी इसे उस दौर की सबसे मनोरंजक फिल्मों में गिना जाता है।

अनीस बज्मी ने सेलिब्रेट किए सलमान खान स्टारर रेडी के 14 साल ; फ़िल्म के सेट से शेयर किए अनदेखे BTS मोमेंट्स

अनीस बज्मी की सलमान खान स्टारर रेडी के 14 साल पूरे

बज्मी ने अपने पोस्ट में फिल्म की यात्रा को याद करते हुए लिखा, “जब मैं रेडी को पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे सिर्फ़ एक फिल्म नहीं दिखती — बल्कि वे चेहरे दिखते हैं जिन्होंने इससे जुड़ाव महसूस किया। अजनबी जो इस कहानी के ज़रिए परिवार बन गए। 14 सालों से रेडी जिंदा है क्योंकि आपने उसे अपने साथ जीने दिया ।”

a3b88860-9f1d-4cdd-93df-05c78a4e825a

रेडी में सलमान खान और असिन की जोड़ी मुख्य भूमिका में थी। यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा का एक शानदार मिश्रण थी। इसमें परेश रावल, महेश मांजरेकर, अनुराधा पटेल, आर्य बब्बर, ज़रीन खान और अखिलेंद्र मिश्रा जैसे कई कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को और भी मज़बूत बनाया।

08c499dd-c83e-4539-8ecd-8978cb5ebb3b

अनीस बज्मी की निर्देशन शैली कॉमेडी, अफरा-तफरी और भावनाओं का बेहतरीन संतुलन है। ‘नो एंट्री’, ‘वेलकम’ और ‘रेडी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के साथ उन्होंने साबित कर दिया है कि वे मास एंटरटेनर बनाने में माहिर हैं। उनकी निरंतर सफलता और पैनी कहानी कहने की शैली उन्हें बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद फिल्ममेकर्स में शामिल करती है।