बॉलीवुड की नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों में सबसे ज़्यादा चर्चित अभिनेत्री में से एक अनन्या पांडे फ़िल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर ख़ासी एक्टिव रहती हैं । अनन्या अक्सर अपने खूबसूरत फ़ोटोज़ फ़ैंस के साथ शेयर करती हैं । हाल ही में अनन्या पांडे ने अपनी कुछ रेंडम तस्वीरें पोस्ट की है जो उनके फ़ैंस को काफ़ी पसंद आ रही हैं ख़ासकर बाथरूम सेल्फी जिसमें वह टू-पीस बिकिनी में नज़र आ रही हैं ।

अनन्या पांडे की बाथरूम मिरर सेल्फी
इन रेंडम तस्वीरों में से जो सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रही है वह है अनन्या की बिकिनी तस्वीरें । चेक्स प्रिंट की ओरेंज और व्हाइट कलर की सिजलिंग बिकिनी में अनन्या अपने सेक्सी कर्व्स फ्लॉन्ट करते हुए सेल्फी ले रही है । वहीं एक और निऑन कलर की बिकिनी में अनन्या का सेक्सी फ़िगर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, पिछली बार विज़य देवरकोंडा के साथ फ़िल्म लाइगर में नज़र आईं अनन्या जल्द ही फ़िल्म खो गए हम कहाँ और आयुष्मान ख़ुराना के आठ ड्रीम गर्ल 2 में नज़र आएंगी ।
















