बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे, जो सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड इमेज को लेकर छाई रहती हैं, हाल ही में साइबर बुलिंग का शिकार हो गईं । दरअसल, अलाना पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बिकिनी फ़ोटोज पोस्ट की थी जिसके बाद उन्हें भद्दे कमेंट्स मिलने शुरू हो गए । इनमें से एक कमेंट ऐसा आया जिसके बाद अलाना भी चुप नहीं बैठी । बता दें कि ये कमेंट करने वाली भी एक महिला थी जिसने अलाना पांडे के बिकिनी फ़ोटो पर कमेंट कर लिखा कि उनका गैंगरेप हो जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने बिकीनी पहनी है । उस महिला ने अलाना की मां को भी मेसेज किया था ।

अलाना पांडे चंकी पांडे की भतीजी हैं
इस कमेंट के बाद अलाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने बताया कि एक महिला ने उन्हें रेप की धमकी दी है । अलाना ने अपनी पोस्ट में लिखा, “एक महिला ने मेरे पोस्ट पर कॉमेंट करके लिखा कि मेरा गैंगरेप होना चाहिए क्योंकि मैंने बिकीनी में फोटो पोस्ट की थी । इसके बाद उसने मेरी मां और पिता को टैग किया ताकि वो लोग इसे देख लें । काश मैंने स्क्रीनशॉट रख लिया होता है लेकिन मैं इतनी डर गई थी कि जैसे ही मैंने इसे देखा उस महिला को ब्लॉक कर दिया और तुरंत इंस्टाग्राम से कॉमेंट डिलीट कर दिया ।”
इसी के साथ अलाना ने ये भी बताया कि कमेंट करने वाली महिला एक शादीशुदा है और उसके एक बेटी भी है । इसके अलावा अलाना की मां ने भी अपनी बेटी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि, “यह वही पर्सन है जिसने मुझे मेसेज करके कहा कि मैं अपनी बेटी को गलत तरीके से पाल रही हूं और मुझे शर्म आनी चाहिए ।”
बता दें कि अलाना अभिनेता चंकी पांडे की भतीजी हैं और पेशे से एक मॉडल हैं । इससे पहले उन्हें उनकी बोल्ड तस्वीरों को लेकर कई मर्तबा ट्रोल किया गया है ।
View this post on Instagram@fashionnova ?? FashionnovaPartner
A post shared by Alanna Panday (@alannapanday) on
















