बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे बीते दिनों मालदीव में अपना वेकेशन एंजॉय किया । अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अनन्या पांडे मालदीव पहुंची, जहां से उन्होंने एक बार फ़िर अपने स्टनिंग बिकिनी लुक से सभी को दीवाना बना दिया । अनन्या की लेटेस्ट ग्लैमरस बिकिनी तस्वीर उनके फ़ैंस को क्रेजी कर रही है ।

अनन्या पांडे के सेक्सी कर्व्स
मालदीव वेकेशन से अनन्या ने रविवार को इंस्टाग्राम पर ऑरेंज और व्हाइट कलर की बिकिनी में अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिसे उन्होंने मैचिंग श्रग के साथ पेयर किया, जिसमें उनकी पूरी तरह से टोंड बॉडी दिखाई दे रही थी । अनन्या फ्लेमिंगो पूल फ्लोट पर बैठकर अपने सेक्सी कर्व्स को फ़्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं ।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनन्या ने हाल ही में शकुन बत्रा की फ़िल्म की शूटिंग खत्म की । इस फ़िल्म में अनन्या दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी ।
















