अनन्या पांडे इन दिनों मालदीव में अपना हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं । अनन्या पांडे ने अपनी वेकेशन की कुछ स्टनिंग बिकिनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जो उनके फैंस को काफ़ी पसंद आ रही हैं । अनन्या पांडे ने समंदर किनारे कई ख़ूबसूरत पोज दिए जो जगह की खूबसूरती के साथ और ज्यादा आकर्षक हो गए । अपनी इन तस्वीरों के साथ अनन्या ने बताया कि उन्हें मालदीव बहुत पसंद है ।
अनन्या पांडे का मालदीव वेकेशन
अनन्या की ये बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही हैं । फैंस को अनन्या का सुपरहॉट लुक काफ़ी पसंद आ रहा है । अनन्या ने अपने मालदीव वेकेशन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी । अनन्या ने मालदीव के नीले समुद्र, सफेद रेत और हरे-भरे नजारों के बीच खूब मजे किए । अपने मालदीव वेकेशन में अनन्या ने नेचर की खूबसूरती का भरपूर लुत्फ उठाया । कभी साइक्लिंग की, तो कभी डीप-सी डाइविंग (समुंदर में गोता लगाते) करते हुए दिखी, जंगल की सैर, रिलैक्सिंग मसाज, कैंडललाइट डिनर और पूल में ब्रेकफास्ट करके अपनी वेकेशन को यादगार बनाया ।

अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मैं पूरी तरह हैरान हूं! समुद्री कछुओं के साथ तैरना, डॉल्फिन को नजदीक से देखना, खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा लेना, पायजामा पहनकर ईगल रे मछलियों को पानी में तैरते देखना, पेड़ों के ऊपर बने रेस्टोरेंट में लजीज खाने का स्वाद लेना, मसाज का आनंद उठाना और पिलाटेस करना, ये सब किसी सपने से कम नहीं लग रहा। कोई मुझे चुटकी काटकर बताए कि ये सच है!”

ब्राइट पिंक कलर की मोनिकिनी में भी अनन्या का ग्लैमरस लुक कमाल का नजर आ रहा है। उनका स्विमसूट बेशक प्लेन है लेकिन इसकी पतली स्ट्रैप वाली स्लीव्स लुक को स्टाइलिश बना रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या जल्द ही लक्ष्य लालवानी के साथ फिल्म चांद मेरा दिल में नजर आएंगी। यह एक लव स्टोरी फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। साथ ही, वह कार्तिक के साथ तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है ।
















