12 जुलाई यानी आज मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं । जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत-राधिका की शाही शादी हो रही है । ग्रैंड स्केल पर हो रही इस रॉयल वेडिंग में देश-विदेश के वीवीआईपी मेहमान शामिल हुए हैं । कर्दाशियां सिस्टर्स, जॉन सीना, रेमा समेत कई हॉलीवुड और इंटरनेशनल सेलेब्रिटी साल की सबसे बड़ी शादी के गवाह बने हैं । इसके अलावा भारतीय सिनेमा, खेल जगत, बिज़नेस सेक्टर, राजनीति समेत कई इंडस्ट्री के दिग्गज इस शादी में शरीक हुए हैं ।

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: रजनीकांत, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त ने अनंत अंबानी की बारात में जमकर किया डांस

अनंत अंबानी की बारात में नाचे रजनीकांत

इसी बीच, एंटीलिया से अनंत अंबानी की बारात निकल चुकी है और बारात में नाचते हुए मेहमानों के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं । दूल्हे राजा बने अनंत की बारात में रजनीकांत, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे समेत कई सितारें डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं । अनंत और राधिका की शादी में शाहरुख खान, गौरी ख़ान, सलमान खान, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ़, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, महेश बाबू समेत कई दिग्गज सेलेब्स शामिल हुए हैं ।

अनंत दूल्हा बनकर करोड़ों की लग्जरी कार में सवार होकर वेडिंग वेन्यू पहुंचे । अनंत ने वंतारा को अपने वेडिंग लुक के साथ उन्होंने फिर प्रमोट किया ।

3 जुलाई से शुरू हुआ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी का फ़ंक्शन 14 जुलाई तक चलेगा । 12 जुलाई को अनंत और राधिका फेरे लेंगे । इसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद (मिनी रिसेप्शन) होगा और ये शाम 6 बजे NMACC में ये होने वाला है । इसके बाद 14 जुलाई को आखिरी रिसेप्शन होगा, जिसमें मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे ।