बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, जो सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं, ने अपने फ़ोलोअर्स बढ़ाने का तरीका खोज लिया है । लॉकडाउन के कारण घर में रहकर अमिताभ बच्चन लगातार सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर पोस्ट शेयर कर अपने फ़ैंस से जुड़े रहते हैं । लेकिन उन्हें लगता है कि इंस्टाग्राम पर उनके और भी ज्यादा फ़ोलोअर्स होने चाहिए इसलिए उन्होंने इसका राज जान लिया है ।

फ़ोलोअर्स बढ़ाने के लिए अमिताभ बच्चन ने भी दिखाया अपना ‘बिकिनी वर्जन’

अमिताभ बच्चन की फ़िल्म महान ने पूरे किए 37 साल

अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जो उनकी फ़िल्म महान की है । क्योंकि आज बिग बी की फ़िल्म महान को 37 साल पूरे हुए हैं ऐसे में इसकी याद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर उस फ़िल्म की एक तस्वीर को पोस्ट किया । इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बिग बी ने लिखा, “कोई मुझे बता रहा था कि मुझे इंस्टा पर ज्यादा फॉलोअर्स क्यों नहीं मिल रहे जैसे कि यंग जनरेशन को मिलते हैं । उन्होंने मुझसे कहा, 'क्योंकि आप बिकीनी में तस्वीर नहीं डाल सकते ।' और अचानक मुझे यह मिल गई, बिकीनी तो नहीं है लेकिन कुछ ज्यादा भरा हुआ कीनी है... मेरी फिल्म महान की है...ट्रिपल रोल थे... और आज इसकी रिलीज को 37 साल हो गए ।”

 महान में थे अमिताभ के ट्रिपल रोल

इसी के साथ बिग बी ने ट्वीट कर अपनी फ़िल्म महान के 37 का जश्न मनाया । अमिताभ ने लिखा, ‘मेरी फिल्म महान...रिलीज हुए 37 साल हो गए...!! ट्रिपल रोल... क्या दिन थे, क्या स्टार कास्ट थी... वहीदा जी, जीनत, परवीन, अमजद, अरुणा ईरानी, शक्ति कपूर...’

वर्क फ़्रंट की बात करें तो अमिताभ जल्द ही गुलाबो सिताबो, चेहरे, ब्रह्मास्त्र और झुंड जैसी फ़िल्मों में नजर आएंगे ।