अमिताभ बच्चन बॉलीवुड का दूसरा नाम बन चुके है । बिना किसी गॉडफ़ादर के अमिताभ बच्चन ने फ़िल्मी दुनिया में अपनी ऐसी पहचान बनाई है कि आज हर कोई अमिताभ के साथ काम करने के लिए लालयित रहता है । बॉलीवुड मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी बेहतरीन अदायगी से सभी के दिल में एक स्पेशल जगह बनाई है । अमिताभ बच्चन के फ़ैंस न केवल देश में बल्कि विदेशो में भी दूर-दूर तक फ़ैले हुए है ।

लेकिन बॉलीवुड में अमिताभ का पहचान बनाना इतना आसान नहीं था । उन्हें भी अन्य स्ट्रगलर की तरह फ़िल्मों में काम करने के लिए कई बार रिजेक्ट होना पड़ा था । कभी उनकी भारी आवाज उनके लिए मुसीबत बनी तो कभी उनकी लंबाई । लेकिन इतने सालों बाद अमिताभ ने अब अपने रिजेक्शन की एक और वजह बताई है ।
अमिताभ बच्चन को महसूस हुआ कि क्यों वह रिजेक्ट हुए
अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए अपने पहले रिजेक्शन के बारे में बताया है । अमिताभ, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं, ने ऐसी ही एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें वह सफ़ेद रंग के कुर्ता पायजामा पहने हुए एक पेड़ के नीचे बैठे नजर आ रहे हैं । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा की कोई आश्चर्य नहीं कि मैं इस तस्वीर की वजह से रिजेक्ट हुआ, ''My application picture for a job in movies .. 1968.. no wonder I was rejected !!
आपको बता दें कि इस फ़ोटो को दिखाकर अमिताभ फ़िल्मों में काम मांगने गए थे और साल 1968 में उन्हें रिजेक्ट कर दिया था । अपने सफ़ल फ़िल्मी करियर के इतने सालों बाद आज बिग बी को समझ आया कि आखिर क्यों उन्हें रिजेक्ट किया था । गौरतलब है कि इस रिजेक्शन के बाद बिग बी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1969 में आई फिल्म सात हिन्दुस्तान' से की थी । खुद अमिताभ ने खुलासा किया है कि अपने शुरूआती दिनों में कई बार रिजेक्ट हुए थे ।
यह भी पढ़ें : बिटकॉइन ने अमिताभ बच्चन को कर दिया और मालामाल
फ़िल्मों की बात करें तो अमिताभ जल्द ही यशराज फ़िल्मस की आगामी फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में आमिर खान, कैटरीना कैफ़ और फ़ातिमा सना शेख के साथ नजर आएंग़े ।
















