सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फ़िल्म इंडस्ट्री का वो नाम है जिसके साथ हर कोई जुड़ना चाहता है । अमिताभ बच्चन, जिसके पिता हरिवंशराय बच्चन हिंदी साहित्य के जाने-माने कवि और लेखक थे, को बिग बी कहा जाता है । अमिताभ बच्चन, जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग में बिजी है, ने अपने ब्लॉग पर अपनी फ़ैमिली से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया है । अमिताभ बच्चन ने अपने इस लेटेस्ट ब्लॉग में अपने सरनेम 'बच्चन' को लेकर दिलचस्प दास्तां शेयर की है । जिसे जानकर यकीनन उनके फ़ैंस जरूर खुश हो जाएंगे ।

अमिताभ बच्चन ने उठाया पर्दा
अमिताभ ने इस रहस्य को उजागर करते हुए लिखा, 'बाबूजी का जन्म कायस्थ परिवार में हुआ और उनका सरनेम श्रीवास्तव था । लेकिन, बाबूजी जाति प्रथा के खिलाफ थे । अपने उस दर्द भरे तप को बाबूजी ने 'बच्चन' नाम दिया । महान लेखक और शायर अकसर अपने उपनाम अपने अनुसार रख लेते हैं, बाबूजी ने भी वही किया । इसके बाद उन्होंने अपनी सारी कीर्ति, सारा जीवन इस नाम के साथ जोड़ दिया ।
इस तरह 'बच्चन' मेरे पिता का उपनाम बन गया...फिर मेरा जन्म हुआ । जब मुझे स्कूल में दाखिल कराने का समय आया, तो टीचर ने दाखिला फॉर्म में लिखने के लिए मेरा सरनेम पूछा । टीचर के सवाल पर मां और बाबूजी ने आपसी सहमती से फैसला लिया और मेरे सरनेम की जगह 'बच्चन' लिखवा दिया । इस तरह हमारी फैमिली का सरनेम 'बच्चन' हो गया । यह हमारे साथ कायम है आगे भी रहेगा...मेरे पिता...मुझे बच्चन सरनेम पर बहुत गर्व है ।'
यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन ने देश की खातिर 'पाकिस्तानी' बनने से किया दो टूक इंकार
अमिताभ के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फ़िल्म गुलाबो सिताबो में नजर आएंगे ।
















