बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी वाली हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री कंगना रनौत को हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई । इसके बाद से ही उनके फ़ैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई संदेश दिए । और कंगना रनौत को इतना बड़ा सम्मान मिलने की बधाई देने में आलिया भट्ट भी पीछे नहीं रही । आलिया भट्ट ने न केवल कंगना रनौत को पद्म श्री मिलने की बधाई दी बल्कि उन्हें प्यारा सा नोट और फ़ूलों का गुलदस्ता भी भेजा ।

कंगना रनौत को बधाई संदेश भेजने पर आलिया भट्ट को मिल रही हैं तारीफ़ें
कंगना की बहन रंगोली ने एक आलिया के नोट और फूलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि, 'ये देखो आलिया जी ने भी कंगना को फूल भेजे हैं, कंगना का पता नहीं मगर मुझे बहुत मजा रहा है ।' वैसे सोशल मीडिया पर यूजर्स कंगना को बधाई भेजने पर आलिया की खूब तारीफ कर रहे हैं ।
Yeh dekho Alia ji ne bhi Kangana ko phool ? bheje hain, Kangana ka pata nahin magar mujhe bahut maza aa raha hai ? pic.twitter.com/kvnxgd0uJW
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) January 26, 2020
वैसे आपको बता दें कि अतीत में कंगना और उनकी बहन रंगोली ने कई मर्तबा आलिया और उनकी फ़िल्मों की सोशल मीडिया पर आलोचना की है । लेकिन आलिया ने कभी भी अपनी आलोचनाओं पर रिएक्ट नहीं किया ।
गौरतलब है कि, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की गई है । विजेताओं की लिस्ट में सात पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री विजेताओं के नाम शामिल हैं । फिल्म निर्माता करण जौहर, कंगना के अलावा टीवी क्वीन एकता कपूर, सिंगर सुरेश वाडेकर, अदनान सामी, टीवी एक्ट्रेस सरिता जोशी को भी पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा । बता दें कि पद्म श्री देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है ।
















