अली फज़ल एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वे बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल और बिज़ी एक्टर्स में से एक हैं । इन दिनों अली फज़ल दो बिल्कुल अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं – पहला है रक्त ब्रह्मांड, जो एक फैंटेसी पीरियड ड्रामा है, जिसे राज और डीके निर्देशित कर रहे हैं। वहीं दूसरा प्रोजेक्ट है एक गहन मर्डर थ्रिलर, जिसे प्रोसित रॉय डायरेक्ट कर रहे हैं।

अली फज़ल के लिए एक ही समय में दो अलग-अलग तरह के किरदार निभाना रोमांचक अनुभव है ; “रक्त ब्रह्मांड और इंटेंस मर्डर थ्रिलर मुझे मेरी एक्टिंग की पूरी रेंज एक्सप्लोर करने का मौका दे रहा है”

अली फज़ल के लिए अलग-अलग तरह के दो किरदार एक साथ निभाना रोमांचक

एक तरफ रक्त ब्रह्मांड में अली एक भव्य और काल्पनिक दुनिया का हिस्सा बनते हैं, जहां उन्हें एक राजा की भूमिका निभानी है, वहीं दूसरी ओर प्रोसित रॉय की फिल्म में वह एक रियल लाइफ से प्रेरित किरदार में नज़र आएंगे, जो क्राइम और थ्रिल से भरी हुई है। दोनों ही फिल्मों की दुनिया, और किरदार बिल्कुल अलग हैं – और इन्हें एक साथ बैलेंस करना अली के लिए बेहद चैलेंजिंग भी है और एक्साइटिंग भी।

अली ने कहा, “मैं हमेशा उन कहानियों की तरफ खिंचता हूं जो मुझे मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालती हैं। रक्त ब्रह्मांड मेरे लिए एक नया अनुभव है क्योंकि ये एक बड़े स्तर की पीरियड ड्रामा फिल्म है, जबकि प्रोसित रॉय की थ्रिलर बहुत ही रॉ और इंटेंस है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के बीच में मेंटल शिफ्ट बहुत ज़्यादा है, लेकिन यही मुझे बतौर एक्टर एक्साइट करता है। मुझे अनप्रेडिक्टेबल होना पसंद है, और यही चरण मुझे मेरी एक्टिंग की पूरी रेंज एक्सप्लोर करने का मौका दे रहा है।”

इस साल और अगले साल अली के कई प्रोजेक्ट्स रिलीज़ के लिए तैयार हैं – और हर फिल्म दूसरे से बिल्कुल अलग है। चाहे वो फैंटेसी वर्ल्ड हो या गहरी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर – अली फज़ल हर किरदार में खुद को पूरी तरह ढाल देने की कला में माहिर हैं।