बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फ़िल्मों के अलावा अपनी फिटनेस से भी लोगों को इंस्पायर करते हैं । 55 साल की उम्र में अक्षय कुमार खुद को फ़िट रखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं । अक्षय कुमार अपने सख़्त अनुशासन के लिए भी जाने जाते हैं । वह सुबह तड़के उठकर वह ओपन वर्कआउट में विश्वास रखते हैं । हाल ही में अक्षय ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो पोस्ट किया है जो हर किसी को ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आख़िर अक्षय 55 साल की उम्र में इतने फिट कैसे रहते हैं ।

अक्षय कुमार की फ़िटनेस
अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक हाई-ऑक्टेन क्लिप शेयर की है जिसमें वह एक के बाद एक पोल को उछल कर पकड़ते हुए दिख रहे हैं और जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं । इस दौरान वीडियो में उनकी फिल्म चांदनी चौक टू चाइना का मोटिवेशन सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है । इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने फैंस को मोटिवेट करते हुए लिखा, “मेरी सबसे अच्छी सुबह वो है, जो इस तरह से शुरू होती है और आपकी
अक्षय का ये वर्कआउट वीडियो देखकर फैंस उनकी फिटनेस के लिए उनकी तारीफें कर रहे हैं ।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अक्षय हाल ही में अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी राम सेतु में नज़र आए । इस फ़िल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा और सत्य देव भी नज़र आए थे । इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अब तक कुल 58.90 करोड़ रु की कमाई कर चुकी है ।
















