अक्षय कुमार अपने बेमिसाल अभिनय के साथ-साथ अपनी शानदार फ़िटनेस के लिए भी खासतौर पर जाने जाते है । अक्षय कुमार के मॉर्निंग शेड्यूल से हर कोई वाकिफ़ है कि वह हर रोज सुबह चार बजे उठकर मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं । लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार और उनकी बेटी नितारा के लिए उनकी मॉर्निंग वॉक उनकी लाइफ़ का एक सबक बन गई । जिसका जिक्र अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरों के साथ किया है ।

अक्षय कुमार ने दिया बेटी को जिंदगी का सबक
बता दें कि इन दिनों अक्षय अपने पूरे परिवार के साथ महाराष्ट्र के शिलीम में छुट्टियां बिता रहे हैं । यहां जब अक्षय और उनकी बेटी नितारा सुबह की सैर पर निकले और यहां उन्होंने सैर के बाद पानी पीने के लिए एक बुजुर्ग दंपति का दरवाजा खटखटाया लेकिन उस बुजुर्ग दंपति ने उन्हें न सिर्फ पीने के लिए पानी दिया बल्कि उन्हें गुड़ के साथ रोटी भी खिलाई ।
अक्षय ने अपनी बेटी नितारा और बुजुर्ग दंपति के साथ फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज की सुबह की सैर मेरी बेटी के लिए जीवन का एक सबक बन गई । हम पानी पीने के लिए एक बुजुर्ग जोड़े के घर में चले गए और उन्होंने हमें पानी के साथ स्वादिष्ट गुड़-रोटी भी खिलाई । सचमुच दयालु होने में कुछ लगता नहीं है लेकिन यह है सब कुछ ।'
यह भी पढ़ें : Mission Mangal: खुल गया राज, मिशन मंगल के पीछे अक्षय कुमार का 'मिशन इंस्पायर' कौन है
गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुई अक्षय और रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनॉन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े अभिनीत हाउसफुल 4 अब तक बॉ्क्सऑफ़िस पर 128.17 करोड़ रु कमा चुकी है ।
















