बाहुबली से लेकर पुष्पा, आरआरआर और केजीएफ़ 2 की सुपर सक्सेस ने बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के मामले में बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है । साउथ की फ़िल्मों को हिंदी भाषी क्षेत्रों में काफ़ी पसंद किया जा रहा है लेकिन हिंदी फ़िल्में, साउथ में उतना परफ़ोर्मे नहीं कर पाती । इसे लेकर सलमान खान ने भी चिंता जाहिर की थी कि हिंदी फिल्में साउथ में क्यों नहीं चलतीं । इसी बीच हाल ही में कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो फिल्मों के बहाने हिंदी भाषा और उसकी लोकप्रियता को लेकर बयान देते नजर आ रहे हैं । और अब बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने किच्चा सुदीप के हिंदी भाषा पर दिए बयान पर अपना रिएक्शन दिया है और सवाल किया कि, साउथ इंडस्ट्री के मेकर्स अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करके रिलीज क्यों करते हैं ?

अजय देवगन का किच्चा सुदीप पर पलटवार
वायरल वीडियो में किच्चा कहते हैं, “आपने कहा कि पैन इंडिया फिल्में कन्नड़ में बन रही हैं, मैं इस पर एक छोटा सा करेक्शन करना चाहूंगा । हिंदी अब नेशनल लैंग्वेज नहीं रह गई है । आज बॉलीवुड में पैन इंडिया फिल्में की जा रही हैं । वे तेलुगू और तमिल फिल्मों का रीमेक बना रहे हैं लेकिन इसके बाद भी स्ट्रगल कर रहे हैं । आज हम वो फिल्में बना रहे हैं जो दुनियाभर में देखी जा रही हैं ।”
.@KicchaSudeep मेरे भाई,
आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फ़िल्मों को हिंदी में डब करके क्यूँ रिलीज़ करते हैं?
हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी।
जन गण मन ।
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 27, 2022
इस पर अब अजय ने रिएक्ट करते हुए कहा, “किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फ़िल्मों को हिंदी में डब करके क्यूँ रिलीज़ करते हैं ? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी ।
जन गण मन ।”
अजय और किच्चा के इस ट्विटर वॉर में सोशल मीडिया यूजर्स दो भागों में बंट गए हैं । कुछ जहां किच्चा का समर्थन कर रहें हैं तो वहीं कुछ अजय को सपोर्ट कर रहे हैं ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो अजय जल्द ही फ़िल्म रनवे 34 में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे । इस फ़िल्म में अजय के साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 29 अप्रैल को ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















