बॉक्स ऑफ़िस पर कई हिट फ़िल्में देने वाले अजय देवगन ने साल 2022 में भी दृश्यम 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देकर साबित किया की वह बॉलीवुड के सुपरस्टार है ।  रीमेक के इस ट्रेंड में अजय देवगन, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फ़िल्म भोला की तैयारी कर रहे हैं, ने पिछले दिनों अपनी एक इच्छा ज़ाहिर की थी की वह अपनी डेब्यू फ़िल्म फूल और क़ांटे का रीमेक बनाना चाहते हैं ।

0c792e15-f748-4fce-b8f7-051078ebe051

फूल और क़ांटे के बाइक स्टंट भी ट्राई करेंगे अजय देवगन 

दरअसल, अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो की उनके एक इंटरव्यू की क्लिप है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “फूल और क़ांटे रिटर्न्स एक अच्छा आइडिया है, आपको क्या लगता है ?” ये वीडियो क्लिप दृश्यम 2 के प्रमोशन की है जब वो रेड एफएम पहुंचे थे । रेड एफएम पर आरजे मलिष्का के रेडियो शो में दृश्यम 2 के प्रमोशन के दौरान अजय ने बताया की वह चाहते हैं कि कोई उनकी 1991 में रिलीज़ हुई फूल और कांटे का रीमेक बनाए । बातचीत के दौरान आरजे ने पूछा, की उनके हिसाब से कौन सी फिल्म रीमेक हो सकती है ?

इस पर अजय ने कहा, “मैं चाहूंगा कि कोई फूल और कांटे का रीमेक बनाए ।इस पर उनकी दृश्यम की को-स्टार श्रिया सरन ने कहा,  “हां? ऐसा करना मुश्किल होगा ।फिर आरजे ने उनसे पूछा, “क्या वह स्प्लिट कर पाएंगे, जो उन्होंने फिल्म में एंट्री शॉट के लिए किया था ?”

इसके जवाब में अजय ने कहा, “इसके लिए मुझे थोड़ी प्रैक्टिस की ज़रूरत होगी । महीना-डेढ़ महीना में मैं इसे करने की कोशिश कर सकता हूं ।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

बता दें कि फूल और क़ांटे फ़िल्म से अजय ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी । इस फ़िल्म में उनके साथ मधु नज़र आई थी । फ़िल्म के गाने, स्टोरी से एलकर एक्शन तक खूब पसंद की गए थे ।