
पेरिस में बड़े स्तर पर बेफ़िक्रे के ट्रेलर लॉंच के बाद रणवीर सिंह और वाणी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म बेफ़िक्रे के प्रमोशन में जुटे हुए हैं । बेफ़िक्रे एक रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म है ।
रणवीर सिंह और वाणी कपूर अपने बेफ़िक्र अंदाज़ में फ़िल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । हाल ही में दोनों कुकिंग के रिएलिटी शो मास्टरशेफ़ इंडिया के सेट पर अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आए । बीते हफ़्ते रणवीर और वाणी शो एक एपिसोड में गेस्ट जज के तौर पर नजर आए थे । हमने सुना है कि दोनों ने वहां अपनी कुकिंग के कौशल को भी दिखाया था । अब जरा फ़ोटो पर नजर डाले तों रणवीर सिंह और वाणी कपूर मास्टरशेफ़ का एप्रिन पहने हुए शेफ़ जज विकास खन्ना के साथ खड़े हैं ।
आदित्य चोपड़ा द्दारा निर्देशित की गई बेफ़िक्रे 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















