प्रभाससैफ़ अली ख़ान और कृति सेनन की आदिपुरुष की रिलीज़ में अब 2 ही महीने बाक़ी है ऐसे में मेकर्स नए-नए पोस्टर को लाँच कर लोगों की प्रत्याशा डबल कर रहे हैं । आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आदिपुरुष का एक और नया पोस्टर रिलीज़ हुआ है जिसमें प्रभास राघव अवतार में नज़र आ रहे हैं ।

अक्षय तृतीया पर आदिपुरुष से रिलीज़ हुआ प्रभास का राघव अवतार और ‘जय श्री राम’ का लिरिकल ऑडियो ; 16 जून को रिलीज़ होगी फ़िल्म

आदिपुरुष के नए पोस्टर में प्रभास का राघव अवतार

जहां पोस्टर ने प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित किया हैवहीं 5 अलग-अलग भाषाओं - हिंदीतमिलतेलुगुमलयालम और कन्नड़ में जय श्री राम की लिरिकल ऑडियो क्लिप ने प्रशंसकों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया हैप्रशंसकों के विशेष अनुरोधों को पूरा जारी किए गए ये ऑडियो क्लिप लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं । टीम ने शानदार पोस्टर के साथ अजय-अतुल द्वारा रचित इसके 60 सेकंड के बहुभाषी संस्करणों के लिरिकल ऑडियो रिलीज़ कर प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

पोस्टर में प्रभास के हावभाव उनके चरित्र को बखूबी बयां करते हैजो प्रभु श्री राम के साथ प्रतिध्वनित करता है । शानदार पोस्टर और रोंगटे खड़े कर देने वाले ऑडियो प्रशंसको के बीच चर्चा का विषय बन चुका हैऔर अब वे बड़े पर्दे पर इस महान कृति को देखने के लिए और अधिक उत्साहित हैं ।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

आदिपुरुष इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमारओम राउतप्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है । यह फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है ।