abhiday1

अभिषेक बच्चन, जो कॉमेडी फ़िल्म हाउसफ़ुल 3 में नजर आए थे, हाल ही में न्यूयॉर्क में फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एफआईए) द्वारा आयोजित हुए 36वें भारत दिवस परेड में शामिल हुए ।

अभिषेक बच्चन इस साल प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क भारत दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल के तौर पर शामिल हुए ।  अभिषेक बच्चन ने इस परेड का जमकर लुत्फ़ उठाया , जैसा की तस्वीर को देखकर पता चलता है । अभिषेक बच्चन ने परेड के दौरान हल्के नीले रंग के सूट पर एक तिरंगा पट्टी पहनी है ।

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन फ़िल्मों के अलावा दूसरी गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं । अभिषेक बच्चन, जयपुर पिंक पेंथर नाम की एक कबड्डी टीम के मालिक भी हैं जो पिछले साल प्रो कबड्डी लीग की विजेता बनी थी ।