अर्जुन कपूर और श्रद्दा कपूर इन दिनों केप टाउन में अपनी आगामी फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड की शूटिंग कर रहे हैं । व्य्स्त शूटिंग शेड्यूल से थोड़ा सा समय निकालकर अक्सर ये दोनों फ़िल्म की टीम के साथ मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं ।

हाल ही में अर्जुन और श्रद्दा कपूर ने बीट पे बूटी के चैलेंज को स्वीकारते हुए चेतन भगत, जिसने हाफ़ गर्लफ़्रेंड किताब लिखी है, और अपनी बाकी की टीम के साथ गाने पर डांस किया । फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट का गाना 'बीट पे बूटी' जैकलीन फ़र्नांडीस और टाइगर श्रॉफ़ पर फ़िल्माया गया है । अर्जुन और श्रद्दा का ये वीडियो जैकलीन ने शेयर किया है और कैप्शन लिखा, "Hahaha!! I was waiting for this one!! Where the hell is Suri??? @arjunkapoor @shraddhakapoor @shaanmu @amitthakur26 @chetanbhagat."

निर्देशक मोहित सूरी द्दारा निर्देशित फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड में अर्जुन कपूर और श्रद्दा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । ये फ़िल्म 19 मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।