शाहरुख खान, जिन्होंने कल ही अपना 52वां जन्मदिन मनाया, ने मीडिया के साथ अपना स्पेशल डे मनाने का फ़ैसला किया । शाहरुख ने मुंबई के फ़ाइव स्टार होटल में मीडिया के साथ अपने जन्मदिन का केक काटा और इसी के साथ उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत भी की । मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ दिलचस्प राज खोले साथ की साथ अपनी फ़िल्मों के बारें में भी खुलकर बात की ।

इस दौरान जो भी सवाल शाहरुख खान से पूछे गए, उन सभी का उन्होंने धैर्यपूर्वक उत्तर दिया । और उनमें से एक था सलमान खान और आमिर खान से शुभकामनाएं प्राप्त करने के बारे में । भले ही मीडिया में बॉलीवुड के इन तीनों खानों [सलमान, आमिर और शाहरुख ]के नाजुक रिश्तों के बारें में कई सारी खबरें आई है लेकिन इन तीनों ने हमेशा ही अपनी दोस्ती की खबरों पर दिया है । शाहरुख खान, जिसने अपने स्पेशल दिन को अपने परिवार और करीबियों के साथ अलीबाग में मनाया, ने कहा कि उन्हें सलमान और आमिर सहित पूरे फ़िल्म जगत से जन्मदिन की शुभकामनाएं प्राप्त हुई ।

उन्होंने आगे कहा कि, आमिर खान ने उस जगह आने पर जोर दिया जहां शाहरुख मीडिया के साथ केक काट रहे थे । किंग खान ने कहा, ''आमिर खान को आना चाहते थे लेकिन मैंने उनसे कहा कि यहां पर आप सब [मीडिया] लोग मौजूद हैं, तो जब यहां सब ठंडा हो जाए, शांत हो जाए तब आना । वह यहां कभी भी आ सकते है ।''

जहां तक उनकी आगामी फ़िल्म की बात है तो, शाहरुख खान, जो पिछली बार जब हैरी मेट सेजल में नजर आए थे, जल्द ही फ़िल्ममेकर आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म में बौने के किरदार में नजर आएंगे ।