आमिर खान ने इन दिनों एक्टिंग से ब्रेक ले रखा है लेकिन फ़िल्मों से उन्होंने दूरी नहीं बनाई है । लेकिन आमिर खान प्रोड्यूसर बनकर फ़िल्मों से जुडे हुए हैं । आमिर जल्द ही एक स्पेनिश फ़िल्म Campeones का हिंदी रीमेक है-चैंपियंस बना रहे हैं जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है । आमिर खान इस फ़िल्म में सलमान खान को लेना चाहते हैं वहीं सलमान को भी फ़िल्म की स्क्रिप्ट काफ़ी पसंद आई है । वहीं अब सुनने में आ रहा है कि, बतौर एक्टर आमिर खान एक्शन फ़िल्म से अपना कमबैक कर सकते हैं ।

एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म से अपना कमबैक कर सकते हैं आमिर खान ; सही स्क्रिप्ट का इंतजार

एक्शन फ़िल्म करेंगे आमिर खान

खबरों की मानें तो, आमिर चाहते हैं कि वो एक्शन फ़िल्म से अपना कमबैक करें । कहा जा रहा है कि, धूम 3, गजनी, सरफ़रोश और गुलाम जैसी फ़िल्मों में आमिर का एक्शन अवतार देखा जा चुका है और लोगों ने भी उसे काफ़ी पसंद किया था । हालांकि आमिर ने एक्शन फ़िल्मों से ब्रेक ले लिया था लेकिन अब वह फ़िर से एक्शन शैली की फ़िल्मों को करना चाहते हैं । एक्शन फ़िल्मों में वापसी के लिए आमिर सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं । साथ ही आमिर एक्शन फ़िल्म के लिए धूम फ़्रैंचाइजी मेकर्स यशराज फ़िल्म्स से भी बातचीत कर रहे हैं ।

चैंपियंस की बात करें तो, यह फ़िल्म आमिर का ड्रीम प्रोजेक्ट है । आरएस प्रसन्ना निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा चैंपियंस में स्पोर्ट्स कोच बनने के लिए आमिर ने सलमान ख़ान को अप्रोच किया है । इस बारें में विश्वस्त सूत्र ने हमें बताया, “सलमान को भी फ़िल्म का सबजेक्ट काफ़ी पसंद आया है और वह अब फ़िल्म से जुड़े कई पहलुओं पर फैसला करने के लिए आमिर के साथ डिसक्शन कर रहे हैं, मसलन- शूटिंग शेड्यूल से लेकर लोकेशन और अन्य पहलुओं तक इत्यादि । सलमान और आमिर दोनों जून 2023 से फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं ।”